फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GST effect on chandigarh choth traders, city news

GST: पहले दिन ठंडा रहा कारोबार, 95% साफ्टवेयर नहीं हो पाए अपडेट

Sun, 02 Jul 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 02 Jul 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
GST effect on chandigarh choth traders, city news
Chandigarh GST
जीएसटी लागू होने के पहले ही दिन बाजारों में मंदी छाई रही। शहर के अधिकतर व्यापारी कारोबार करने के बजाए बिलिंग के साफ्टवेयर अपडेट कराने में जुटे रहे। जबकि ग्राहक असमंजस में रहे कि आखिर कौन सा सामान सस्ता हुआ और कौन सा महंगा।
विज्ञापन


साफ्टवेयर अपडेट नहीं होने से कई व्यापारी सामान भी नहीं बेच पाए। हालांकि कुछ ने पुरानी तारीख का बिल काटा तो कुछ ने कच्चा बिल। कई तो ऐसे थे जिन्होंने ग्राहकों से कहा कि वे बाद में बिल ले जाएं। कंप्यूटर मार्केट, मोबाइल, फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक, लग्जरी आइटम और सोने के बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। फूड आउटलेट पर पहले जैसे माहौल दिखा। जीएसटी के बिल काटे गए।
विज्ञापन


बाजार से जुड़े विशेषज्ञों ने बताया कि  जीएसटी से पहले खरीदारी का जो माहौल बना, उसमें लोगों ने खूब खरीदारी की। इलेक्ट्रानिक आइटम्स खूब खरीदे गए। ब्रांडेड कपड़े, मोबाइल और लैपटॉप जमकर खरीदे गए। इस वजह से बाजार में लोग कम आए। व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि बाजार को उठने में करीब एक हफ्ते का वक्त लगेगा। जीएसटी से बिलिंग शुरू होते ही कारोबार उठने लगेगा। जिस तरह जीएसटी से पहले बिग बाजार में ग्राहकों की रौनक थी, वह शनिवार को काफी हद तक कम दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कारोबार कम रहने की वजह

GST effect on chandigarh choth traders, city news
Chandigarh GST
कारोबार कम रहने की वजह
1. कारोबारियों के साफ्टवेयर अपडेट न होना
2. जीएसटी से पहले जमकर हुई खरीदारी
3. लोगों में कंफ्यूजन रहा कि कौन सा सामान सस्ता हुआ और कौन सा महंगा
4. कारोबारी अपने सामान की कोडिंग करते रहे
5. शनिवार को कंपनियां बंद रहती है। यह भी एक वजह बनीं

क्या कहना है व्यापारियों का
जीएसटी लागू होने से मुझे खुशी है। अब सब काम एक नंबर से होगा। पहले लोग दो नंबर से भी काम कर देते थे।
राजेंद्र जैन, वाइस प्रेसिडेंट चंडीगढ़ रेडिमेड गारमेंट एसोसिएशन

क्या कहना है व्यापारियों का

GST effect on chandigarh choth traders, city news
क्या कहना है व्यापारियों का
साफ्टवेयर अपडेट न होने की वजह से पहला दिन काफी ठंडा रहा है। बाजार को उठने में अभी वक्त लगेगा। पहले दिन न के बराबर सामान बेचा है।
अनिल गुप्ता, कैशियर कंप्यूटर मार्केट एसोसिएशन

कंप्यूटर मार्केट में इस बार अच्छी खासी खरीदारी हुई है। जीएसटी के बाद लैपटॉप सस्ता होने के आसार हैं।
अमरनाथ, कंप्यूटर व्यवसायी

जीएसटी लागू करने से पहले पूरी तैयारी नहीं हुई है। व्यापारियों को परेशानी आ रही है। आधी-अधूरी तैयारियों की वजह से पहले दिन व्यापार ठंडा रहा है। 
प्रेम प्रकाश, व्यापारी चंडीगढ़ 

अभी साफ्टवेयर अपडेट नहीं हो पाए हैं। इस वजह से पहले दिन दिक्कते आई हैं। दूसरी वजह यह है कि जीएसटी से पहले कई लोगों ने खरीदारी कर ली। इस वजह से पहले दिन बाजार शांत रहा। एक हफ्ते बाद इसमें सुधार आएगा।
नरेश गर्ग बाबी, उपप्रधान व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed