फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GST Council meeting held in Chandigarh

चंडीगढ़ में GST परिषद की बैठक: 5,000 रुपये से ज्यादा किराये वाले अस्पताल के कमरे पर पांच फीसदी जीएसटी को मंजूरी

Tue, 28 Jun 2022 10:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Jun 2022 10:23 PM IST
सार

जीएसटी काउंसिल की दो दिवसीय बैठक में 251 वस्तुओं के करों में बदलाव के अलावा छोटे ऑनलाइन आपूर्तिकर्ताओं के पंजीकरण मानदंडों में ढील की पेशकश की गई। 

विज्ञापन
GST Council meeting held in Chandigarh
चंडीगढ़ में जीएसटी परिषद की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीएसटी परिषद की 47वीं बैठक में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी बोम्मई की अध्यक्षता वाले समूह ने 5,000 रुपये प्रतिदिन से ज्यादा चार्ज वाले हॉस्पिटल रूम के किराये पर पांच फीसदी जीएसटी लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। बैठक में राज्यों के वित्त मंत्रियों की तरफ से सौंपी गई रिपोर्ट पर जीएसटी परिषद विचार करेगी। इसमें दो लाख रुपये तक के सोने और कीमती पत्थरों की राज्य के भीतर आवाजाही के लिए ई-वे बिल अनिवार्य करने पर विचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


सालाना 20 करोड़ से अधिक का कारोबार करने वाले भी इसमें शामिल किए जाएंगे। मंत्रियों के समूह ने पोस्टकार्ड और 10 ग्राम वजन तक के लिफाफे को छोड़ डाकघर की सभी सेवाओं पर कर लगाने का प्रस्ताव दिया है। परिषद की 47वीं बैठक मंगलवार से चंडीगढ़ में शुरू हुई है जो बुधवार को खत्म होगी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में यह बैठक हो रही है। इस दौरान मंत्री समूह ने कई सेवाओं पर जीएसटी छूट को वापस लेने का भी सुझाव दिया है। इसमें प्रतिदिन 1,000 रुपये से कम के होटल आवास शामिल हैं। 
विज्ञापन


डिब्बा बंद दही, पनीर, शहद पर अब पांच फीसदी लगेगा जीएसटी
अब दही, पनीर, शहद, मांस और मछली जैसे डिब्बा बंद व लेबल-युक्त खाद्य पदार्थों पर पांच फीसदी जीएसटी लगेगा। मंगलवार को जीएसटी परिषद ने राज्यों के वित्त मंत्रियों के समूह की ज्यादातर सिफारिशों को स्वीकार लिया है। परिषद ने बैठक के पहले दिन जीएसटी से छूट की समीक्षा को लेकर मंत्री समूह (जीओएम) की कई सिफारिशों को स्वीकार कर लिया। इससे डिब्बा बंद मांस (फ्रोजन छोड़कर), मछली, दही, पनीर, शहद, सूखा मखाना, सोयाबीन, मटर जैसे उत्पाद, गेहूं और अन्य अनाज, गेहूं का आटा, मूरी, गुड़, सभी वस्तुएं और जैविक खाद जैसे उत्पादों पर अब पांच प्रतिशत जीएसटी लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी ब्रांडेड और पैकेज्ड खाद्य पदार्थों पर 5 फीसदी जीएसटी लगता है। बिना पैक और बिना लेबल वाले पदार्थ जीएसटी से बाहर हैं। बैठक में चेक जारी करने के एवज में बैंकों की तरफ से लिये जाने पर शुल्क पर भी 18 प्रतिशत और एटलस सहित मानचित्र और चार्ट पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। वहीं खुले में बिकने वाले बिना ब्रांड वाले उत्पादों पर जीएसटी छूट जारी रहेगी। इसके अलावा 1,000 रुपये प्रतिदिन से कम किराये वाले होटल कमरों पर 12 प्रतिशत की दर से कर लगाने की बात कही गई है। अभी फिलहाल इस पर कोई कर नहीं लगता।

जीएसटी परिषद ने खाद्य तेल, कोयला, एलईडी लैंप, ‘प्रिंटिंग/ड्राइंग इंक’, तैयार चमड़ा और सौर बिजली हीटर समेत कई उत्पादों पर शुल्क ढांचे (कच्चे माल और मध्यवर्ती वस्तुओं के मुकाबले तैयार उत्पादों पर अधिक कर) में सुधार की भी सिफारिश की है।

राज्यों ने की दो-पांच साल तक जीएसटी मुआवजा जारी रखने की मांग
जीएसटी की व्यवस्था एक जुलाई 2017 को लागू हुई थी। उस समय केंद्र सरकार ने जीएसटी लागू होने के चलते राज्यों के राजस्व में आई कमी की भरपाई करने का वादा किया था। इसे जीएसटी मुआवजा कहा जाता है। 30 जून को इसकी अवधि खत्म होने जा रही है। राज्यों का कहना है कि अगर मुआवजा की व्यवस्था खत्म हो जाएगी तो उन्हें काफी ज्यादा नुकसान होगा, क्योंकि कोरोना महामारी की वजह से पहले उनकी वित्तीय स्थिति पर काफी दबाव बढ़ा है। इसलिए मंगलवार को कई राज्यों ने मुआवजे की व्यवस्था को दो से पांच साल तक जारी रखने का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा पहले दिन काउंसिल ने जीएसटी की दरों को तर्कसंगत बनाने के लिए गठित ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की अंतरिम रिपोर्ट को मंजूरी दे दी। 

251 वस्तुओं के करों में बदलाव पर भी होगा फैसला
जीएसटी काउंसिल की दो दिवसीय बैठक में 251 वस्तुओं के करों में बदलाव के अलावा छोटे ऑनलाइन आपूर्तिकर्ताओं के पंजीकरण मानदंडों में ढील की पेशकश की गई। 

नेताओं-अफसरों के लिए देर शाम तक खुला रहा रॉक गार्डन
चंडीगढ़ में पहली बार हो रही जीएसटी काउंसिल की बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और लगभग सभी राज्यों के वित्तमंत्री पहुंचे हैं। उनके अलावा वित्त सचिव समेत केंद्र सरकार के कई विभागों के सचिव भी आए हैं। पर्यटन विभाग ने सभी अतिथियों के लिए खास व्यवस्था की है। सोमवार और मंगलवार को तमाम नेताओं व अधिकारियों ने रॉक गार्डन और सुखना लेक का दौरा किया। 

रॉक गार्डन पर ढोल के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। दूरदराज के राज्यों से आए नेताओं अधिकारियों के लिए सोमवार और मंगलवार को देर शाम तक रॉक गार्डन को खुला रखा गया। वहीं, बैठक के पहले दिन पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। उनके साथ प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल भी मौजूद रहे। उन्होंने वित्त मंत्री का चंडीगढ़ में स्वागत किया। इसके अलावा सांसद किरण खेर भी वित्त मंत्री से मिलने हयात होटल पहुंचीं। उन्होंने शहर के कुछ मुद्दों पर भी उनसे बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed