फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GST collection increased by two percent, Rs 255 crore collected

Chandigarh News: दो फीसदी बढ़ा जीएसटी संग्रह, 255 करोड़ रुपये हुए एकत्रित

Tue, 02 May 2023 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
GST collection increased by two percent, Rs 255 crore collected
चंडीगढ़। शहर के जीएसटी संग्रह में बढ़ोतरी जारी है। अप्रैल माह में वर्ष 2022 के मुकाबले जीएसटी संग्रह बढ़ा है। हालांकि यह बढ़ोतरी सिर्फ दो फीसदी की है। यूटी प्रशासन हर महीने की पहली तारीख को जीएसटी संग्रह के आंकड़ों को जारी करता है। सोमवार को अप्रैल 2023 के आंकड़े जारी किए गए। माल और सेवा कर (जीएसटी) पेट्रोल और शराब को छोड़कर अन्य पर वसूला जाता है। इसके अनुसार अप्रैल 2023 में 255 करोड़ का जीएसटी संग्रह हुआ है जबकि अप्रैल 2022 में 249 करोड़ रुपये एकत्रित हुए थे। इस तरह इस साल अप्रैल माह में दो प्रतिशत अधिक जीएसटी संग्रह हुआ है। पिछले महीने के मुकाबले यह कम है क्योंकि मार्च 2023 में मार्च 2022 के मुकाबले 10.09 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से लगातार जीएसटी संग्रह में वृद्धि दर्ज की जा रही थी। यूटी प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना को लेकर शहर में फिलहाल किसी भी प्रकार की पाबंदियां नहीं है जिसका असर जीएसटी संग्रह में दिखाई दे रहा है। कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के बाद से लगातार एक साल तक शहर में जीएसटी कलेक्शन में कमी आई थी।
विज्ञापन


पंजाब में 16 प्रतिशत अधिक कलेक्शन व हरियाणा में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी
पंजाब के जीएसटी संग्रह में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। पंजाब की जीएसटी संग्रह अप्रैल 2023 में 16 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 2316 करोड़ रही है जबकि अप्रैल 2022 में ये 1,994 करोड़ रुपए थी। हरियाणा के जीएसटी संग्रह में भी इस माह भारी बढ़ोत्तरी जारी है। हरियाणा की जीएसटी संग्रह 22 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 10,035 करोड़ रुपये रहा है। चंडीगढ़ में जीएसटी रिटर्न फाइल कराने को लेकर विभाग की तरफ से सख्ती की जा रही है। समय-समय पर रिटर्न फाइल करने को लेकर विभाग की तरफ से चेतावनी जारी की जाती है ताकि वह 100 प्रतिशत रिटर्न का लक्ष्य हासिल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed