फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GRP recruitment, OP Chautala, Haryana government will not cancel, Constable

ओपी चौटाला शासनकाल की जीआरपी भर्ती रद्द नहीं करेगी हरियाणा सरकार

Fri, 13 May 2016 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Fri, 13 May 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
GRP recruitment, OP Chautala, Haryana government will not cancel, Constable
court - फोटो : demo pic
हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ओपी चौटाला शासनकाल की जीआरपी में 350 सिपाहियों की भर्ती रद्द नहीं करेगी। यह जानकारी सरकारी वकील ने भर्ती को चुनौती देती याचिका की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस एसएस सारों की डिवीजन बेंच को दी।
विज्ञापन


सरकारी वकील ने बेंच से कहा कि चूंकि इस भर्ती का असल रिकार्ड सीबीआई के पास भी नहीं है, लिहाजा यह कैसे तय किया जाए कि कौन मेरिट में था और कौन नहीं।

यह भी कहा कि इन सिपाहियों के प्रशिक्षण पर बड़ा खर्च आया है और वैसे भी उन्हें नौकरी करते हुए लंबा समय बीत चुका है। हाईकोर्ट ने फिलहाल सीबीआई से ट्रायल कोर्ट में पेश किए गए दोष पत्र और अनुपूरक दोषपत्र की प्रति और इस मामले में दर्ज किए गए बयानों की प्रतियां तलब की हैं।
विज्ञापन


सुनवाई स्थगित कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगा था और मामले में इस वक्त सीबीआई जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed