{"_id":"5735d4154f1c1b496991985a","slug":"grp-recruitment-op-chautala-haryana-government-will-not-cancel-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपी चौटाला शासनकाल की जीआरपी भर्ती रद्द नहीं करेगी हरियाणा सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपी चौटाला शासनकाल की जीआरपी भर्ती रद्द नहीं करेगी हरियाणा सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Fri, 13 May 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
court
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ओपी चौटाला शासनकाल की जीआरपी में 350 सिपाहियों की भर्ती रद्द नहीं करेगी। यह जानकारी सरकारी वकील ने भर्ती को चुनौती देती याचिका की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस एसएस सारों की डिवीजन बेंच को दी।
सरकारी वकील ने बेंच से कहा कि चूंकि इस भर्ती का असल रिकार्ड सीबीआई के पास भी नहीं है, लिहाजा यह कैसे तय किया जाए कि कौन मेरिट में था और कौन नहीं।
यह भी कहा कि इन सिपाहियों के प्रशिक्षण पर बड़ा खर्च आया है और वैसे भी उन्हें नौकरी करते हुए लंबा समय बीत चुका है। हाईकोर्ट ने फिलहाल सीबीआई से ट्रायल कोर्ट में पेश किए गए दोष पत्र और अनुपूरक दोषपत्र की प्रति और इस मामले में दर्ज किए गए बयानों की प्रतियां तलब की हैं।
सुनवाई स्थगित कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगा था और मामले में इस वक्त सीबीआई जांच कर रही है।