फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GRP caught 40 kg 900 grams of silver at Ludhiana station

Ludhiana: लुधियाना स्टेशन पर GRP ने पकड़ी 40 किलो 900 ग्राम चांदी, बनारस से ले जा रहे थे अमृतसर

Thu, 18 May 2023 06:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 May 2023 06:21 PM IST
सार

आरपी ने संदेह के आधार पर आरोपियों को रोका और उनका बैग खुलवाने पर 40 किलो 900 ग्राम चांदी बरामद हुई। आरोपियों ने बताया कि इसमें कुछ पुरानी और कुछ नई चांदी है। सेल टैक्स विभाग की टीम पता लगाने में जुटी है कि यह चांदी किसे दी जाने वाली थी।

विज्ञापन
GRP caught 40 kg 900 grams of silver at Ludhiana station
लुधियाना स्टेशन पर पकड़ी गई चांदी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के लुधियाना स्टेशन पर जांच दौरान जीआरपी ने दो लोगों से 40 किलो 900 ग्रांम चांदी पकड़ी है। उक्त व्यक्ति बनारस से चांदी लेकर अमृतसर जा रहे थे। पुलिस ने चांदी का कोई बिल या अन्य रसीद नहीं मिलने की वजह से सेल टैक्स विभाग को सूचित किया और  बिना बिल की चांदी को तुरंत सेल टैक्स विभाग के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


सेल टैक्स विभाग के बलदीपकरण सिंह अपनी टीम के साथ लुधियाना स्टेशन पहुंचे और चांदी को अपने कब्जे में ले लिया। जीआरपी के मुताबिक प्रदीप गुप्ता और जसपाल नामक व्यक्ति गंगा-सतलुज ट्रेन से चांदी लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी ने संदेह के आधार पर आरोपियों को रोका और उनका बैग खुलवाने पर 40 किलो 900 ग्राम चांदी बरामद हुई। आरोपियों ने बताया कि इसमें कुछ पुरानी और कुछ नई चांदी है। सेल टैक्स विभाग की टीम पता लगाने में जुटी है कि यह चांदी किसे दी जाने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed