{"_id":"6532d6a03e236f5ed6009495","slug":"group-d-exam-will-be-held-today-in-17-districts-of-haryana-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में ग्रुप डी की परीक्षा आज: एक शिफ्ट में साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सभी स्कूलों में छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में ग्रुप डी की परीक्षा आज: एक शिफ्ट में साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सभी स्कूलों में छुट्टी
Sat, 21 Oct 2023 01:09 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:09 AM IST
सार
परीक्षा सुबह और शाम दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 11:45 बजे और दोपहर 3 बजे से 4:45 तक दो सत्रों में परीक्षा आयोजित होगी। एक शिफ्ट में करीब साढ़े 3 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में ग्रुप-डी की परीक्षा शनिवार से शुरू हो रही है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सरकार की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित की जा रही परीक्षा के लिए 13,75,151 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। सीईटी परीक्षा के लिए चंडीगढ़ समेत राज्य के 17 जिले पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कैथल, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, पलवल, नारनौल और रेवाड़ी में 798 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा सुबह और शाम दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 11:45 बजे और दोपहर 3 बजे से 4:45 तक दो सत्रों में परीक्षा आयोजित होगी। एक शिफ्ट में करीब साढ़े 3 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों को 21 व 22 अक्तूबर को निशुल्क बस सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न आए। इसके लिए सरकार ने तीन हजार से ज्यादा बसों का इंतजाम किया है। अतिरिक्त बसों के लिए स्कूलों प्रशासन व निजी बस संचालकों की मदद ली गई है, ताकि दो दिन आम सवारियों को भी कोई तकलीफ न आए। सभी निजी व सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास के कोचिंग सेंटर और प्रिंटिंग स्टेशनरी की दुकानों को भी बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
13,536 पदों की भर्ती के लिए होने वाली कॉमन पात्रता परीक्षा (सीईटी) में नकल व गड़बड़ियों को रोकने के लिए भी सख्त नियम बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक व फेस ऑथेंटिकेशन जैसी तकनीकों से परीक्षार्थियों की पहचान की जाएगी।