फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Group-D employees accused the government of dictatorship

Chandigarh News: ग्रुप-डी कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप

Sun, 11 Aug 2024 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Group-D employees accused the government of dictatorship
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चंडीगढ़। प्रदेश में ग्रुप डी के कर्मचारियों और यूनियन के पदाधिकारियों ने पदोन्नति और 1800 ग्रेड पे की मांग को लेकर रैली करने पंचकूला एकत्र हुए। पुलिस ने यूनियन के पदाधिकारियों समेत कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। यूनियन के अध्यक्ष दीपक तंवर ने सरकार पर तानाशाही करने और पुलिस पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। यूनियन के सहसचिव अमन भारतीय, उपप्रधान चन्द्रगुप्त, फतेहाबाद जिला उपाध्यक्ष रोहताश वर्मा सहित तमाम कर्मचारी शामिल थे। अमन भारतीय ने बताया कि प्रशासन से अनुमति लेने के बावजूद रैली करने से रोका गया और रैली स्थल से टेंट उखाड़कर फेंक दिया गया। भारतीय मजदूर संघ हरियाणा द्वारा मुख्यमंत्री से एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी से उतर गई है। पदाधिकारियों ने कहा कि जिस प्रकार सरकार ने कच्चे कर्मचारियों की आवाज सुनकर रास्ता निकाला है, उसी तरह इनकी मांग भी सुनी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed