फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ground-level assessment of vending zones begins; street vendors in Phase-6 to be allotted sites via a draw.

Chandigarh News: वेंडिंग जोनों की जमीनी पड़ताल शुरू, फेज-6 में ड्रॉ से मिलेंगी स्ट्रीट वेंडर्स को साइटें

Tue, 07 Jul 2026 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Ground-level assessment of vending zones begins; street vendors in Phase-6 to be allotted sites via a draw.
चंडीगढ़। शहर में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए वेंडिंग जोनों को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। टाउन वेंडिंग कमेटी (टीवीसी) के सदस्यों की ओर से दिए गए रिप्रजेंटेशन की जांच के लिए गठित कमेटी ने सोमवार को जॉइंट कमिश्नर डॉ. हिमांशु गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न वेंडिंग जोनों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के साथ ही नगर निगम ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में फेज-6 के तहत नॉन-एसेंशियल स्ट्रीट वेंडर्स (एनईएसपी) को ड्रॉ ऑफ लॉट्स के जरिए वेंडिंग साइटें आवंटित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निरीक्षण दल में नगर निगम के आर्किटेक्चर विभाग, चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस, इंजीनियरिंग (बीएंडआर), इंफोर्समेंट ब्रांच, वेंडर सेल और टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य शामिल रहे। टीम ने वेंडिंग जोनों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, स्थान की उपलब्धता, ट्रैफिक व्यवस्था, पैदल यात्रियों की आवाजाही, पहुंच, जनसुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों का आकलन किया। अधिकारियों ने मौके पर स्ट्रीट वेंडर्स से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।
विज्ञापन

कमेटी ने वेंडिंग के लिए उपलब्ध स्थान, पार्किंग व्यवस्था, इंफोर्समेंट से जुड़े मुद्दों और वेंडिंग जोनों के बेहतर प्रबंधन पर विशेष फोकस किया, ताकि वेंडर्स के साथ-साथ आम लोगों और यातायात की सुविधा भी प्रभावित न हो। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर सक्षम प्राधिकारी को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई प्रक्रिया
नगर निगम की वेंडर सेल के अनुसार यह कार्रवाई 1 जुलाई को सिविल अपील नंबर 4400/2026, मलकियत सिंह बनाम यूटी चंडीगढ़ एवं अन्य मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में की जा रही है। फेज-6 के तहत स्ट्रीट वेंडर्स (जीविका संरक्षण एवं स्ट्रीट वेंडिंग विनियमन) अधिनियम, 2014 के तहत पंजीकृत नॉन-एसेंशियल स्ट्रीट वेंडर्स को ड्रॉ ऑफ लॉट्स के माध्यम से शहर के विभिन्न सेक्टरों में चिन्हित वेंडिंग जोन आवंटित किए जाएंगे।

9 जुलाई तक दे सकते हैं सुझाव और आपत्तियां
नगर निगम ने प्रस्तावित वेंडिंग साइट्स और जोनों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। आम नागरिक, निवासी और संबंधित पक्ष 9 जुलाई तक इन प्रस्तावित वेंडिंग जोनों पर अपने सुझाव, आपत्तियां या टिप्पणियां लिखित रूप में नगर निगम के वेंडर सेल में जमा करा सकते हैं। प्राप्त सुझावों और निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर वेंडिंग जोनों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed