फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Groom returned procession in Jalandhar of Punjab

वधू को ब्याहे बिन बारात लेकर लौटा दूल्हा, थाने के बाहर बैठी दुल्हन, ये वजह आई सामने

Tue, 30 Apr 2019 12:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Apr 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
Groom returned procession in Jalandhar  of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

जालंधर में एक शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया, जब शादी की मिलनी की रस्म के दौरान दूल्हे की मां ने एक सोने के सेट की मांग कर डाली।

विज्ञापन


हंगामा इतना बढ़ गया कि दूल्हे ने गुस्से में आकर लड़की व उसके रिश्तेदारों को गालियां निकाली और गले की चुनरी भी फाड़ डाली। लड़की लहंगा-चोली में ही थाना डिवीजन नंबर तीन के बाहर बैठ गई। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन


सोढल के रहने वाले रोहित पुत्र स्वर्गीय वरिंदर की बारात आई थी। लड़की पक्ष वाले शंकर गार्डन जालंधर से आए थे। लड़के की मां को टॉप्स पहनाए गए। इस पर उसने मना कर दिया और सेट की मांग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात करके मनाने की कोशिश की गई और ताया की मिलनी करवाई गई। ताया को सोने की अंगूठी पहनाई गई। लड़के की मां ने कह दिया कि ताया की मिलनी की अंगूठी भी तभी लेंगे, जब सोने का सेट मिलेगा। 

इसके बाद बारात होटल के हाल में आ गई। लड़के की मां, ताया कुलदीप, उज्ज्वल ने कहा कि लड़के की मां के लिए सोने का सेट, 20 लाख रुपये और कार की डिमांड पूरी करोगे तो ही जयमाला की रस्म होगी। इसके बाद बहस शुरू हो गयी। दूल्हे की मां व अन्य रिश्तेदारों ने धमकी दी कि वे बारात वापस ले जाएंगे। 

इस पर दुल्हन और उसके पिता और मां ने हाथ जोड़े। इस पर भी दूल्हे की मां का दिल नहीं पसीजा। करीब 15 मिनट बाद दूल्हा रोहित भी बीच में आकर खड़ा हो गया। उसने शेरवानी के साथ पहनी चुन्नी फाड़ दी और लड़की के मां-बाप को गालियां निकालनी शुरू कर दीं। मामला बढ़ गया तो दूल्हा बारात लेकर वापस चला गया। रात करीब 2 बजे पुलिस पैलेस पहुंची।


सोमवार को दिन भर मामले में उठापटक जारी रही। लड़की वालों की तरफ से शिकायत पुलिस को दी गई। दोपहर करीब 2:00 बजे पुलिस वाले भी लड़की पक्ष पर दबाव बनाते रहे कि राजीनामा कर लिया जाए। इस दौरान लड़की दुल्हन लिबास में ही थाने के बाहर आकर बैठ गई।

इस पर आला अधिकारी हरकत में आए। पुलिस ने लड़की व उनके रिश्तेदारों के बयान दर्ज कर आश्वासन दिया कि केस दर्ज कर लिया जाएगा। डीसीपी गुरमीत सिंह का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed