{"_id":"5a2109cc4f1c1b78548c0830","slug":"groom-died-in-wedding-ceremony-in-moga","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन जयमाला डाल चुकी थी, दूल्हा डालने जा रहा था कि मौत आ गई उसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन जयमाला डाल चुकी थी, दूल्हा डालने जा रहा था कि मौत आ गई उसे
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Updated Thu, 14 Dec 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
marriage tradition in sirmour
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडप में रस्में चल रही थीं। दुल्हन जयमाला डाल चुकी थी, दूल्हा डालने ही जा रहा था कि मौत आ गई उसे और चीख पुकार मच गई। घटना पंजाब के मोगा में है।
शादी समारोह में मेहमान खाना खाने में व्यस्त थे, तो कुछ डीजे की धुन पर जमकर नाच रहे थे। उधर, विवाह मंडप पर शादी की रस्में चल रही थी। माहौल पूरी तरह खुशनुमा था। दूल्हा और दुल्हन के दोस्तों व रिश्तेदारों की हंसी ठिठौली के बीच दुल्हन अपने दूल्हे को जयमाला डाल दी। अब दूल्हा दुल्हन को जयमाला डालने को तैयार था।
इसी बीच दूल्हा अचानक नीचे गिर गया। करीब 15 मिनट तक दूल्हे को पानी पिलाकर ठीक करने का प्रयास किया गया, लेकिन परिवार के इस इकलौते बेटे की हालत में सुधार न आता देख तुरंत उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया।

लड़के को थी बीमारी, परिजनों ने छिपाई
marriage
परवाना नगर की गली नंबर दो में रहने वाले खेड़ा परिवार के लड़के सौरव कुमार (27) का विवाह बुधवार रात शहर के विंडसर गार्डन में आयोजित किया गया था। उधर, लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि लड़के को किसी तरह की गंभीर बीमारी पहले से थी और लड़के वालों ने बीमारी को जानबूझकर छिपाया है। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई। बाद में जब दूल्हे की मौत की खबर मैरिज पैलेस तक पहुंची तो समारोह में शामिल लोग घरों को चले गए।
युवक के पिता हैं बैंक में असिस्टेंट मैनेजर
मरने वाले युवक के पिता बैंक में असिस्टेंट मैनेजर हैं। जबकि उनका बेटा सौरव कुमार बिजली बिलों के अलावा अन्य प्रकार के बिलों को ऑनलाइन भरने का काम करता था। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनका लड़का किसी तरह का कोई नशा नहीं करता था और न ही उसे पहले कभी किसी तरह की कोई हेल्थ से संबंधित दिक्कत थी।