फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gratitude towards the nation expressed by honoring 110 brave soldiers.

Chandigarh News: 110 वीर सैनिकों को सम्मानित कर जताया देश के प्रति आभार

Mon, 05 Oct 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Gratitude towards the nation expressed by honoring 110 brave soldiers.
कमलम कार्यालय में भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने आयोजित किया कार्यक्रम, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने देशभक्ति गीतों से बांधा समा
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को सेक्टर-33 के कमलम कार्यालय में भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ की ओर से 110 वीर सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैनिकों के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। आयोजन भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ चंडीगढ़ प्रदेश के संयोजक भूपेंद्र शर्मा की देख-रेख में हुआ।
भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश के प्रधान जतिंदर पाल मल्होत्रा, पूर्व पार्षद एडवोकेट सतिंदर सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत, पूर्व पार्षद भरत, चंद्र शेखर और रमेश कुमार निकू सहित भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद रहे। उत्तराखंड की गढ़वाल सभा चंडीगढ़, कुमाऊं सभा चंडीगढ़ और उत्तराखंड की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

शॉल और पुस्तक देकर किया सम्मानित
संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि देश की रक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना कर्तव्य निभाने वाले 110 वीर सैनिकों को शॉल और पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सैनिकों का त्याग और समर्पण देशवासियों के लिए गर्व का विषय है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभक्ति गीतों से गूंजा समारोह
कार्यक्रम में उत्तराखंड से पहुंचे जागर सम्राट और गायक प्रीतम भरतवाण ने वीर सैनिकों के सम्मान में देशप्रेम से जुड़े गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों में देशभक्ति का भाव जगाया और खूब समा बांधा। भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड प्रकोष्ठ की ओर से आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि देश और भारत माता के प्रति सम्मान की भावना मजबूत हो और हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed