फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Grand welcome to silver medal winning daughters, family members said - we are proud of them

चंडीगढ़ पहुंचीं महिला क्रिकेट टीम: राष्ट्रमंडल में रजत जीतने पर मिली बधाइयां, परिजन बोले-हमें इन पर गर्व

Thu, 11 Aug 2022 02:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 11 Aug 2022 02:21 AM IST
सार

परिजनों ने कहा कि उन्हें बेटियों पर नाज है। महिला क्रिकेट को पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किया गया था और बेटियों ने दिखा दिया कि वह किसी से कम नहीं हैं।

विज्ञापन
Grand welcome to silver medal winning daughters, family members said - we are proud of them
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचीं महिला क्रिकेटर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कुछ खिलाड़ी बुधवार देर शाम 7 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचीं। इनमें भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, शहर की तानिया भाटिया, मोहाली की हरलीन देयोल और हिमाचल प्रदेश की प्रियंका ठाकुर शामिल रहीं। एयरपोर्ट और उनके परिजनों ने उनका शानदार स्वागत किया। उन्हें माला पहनाने के साथ-साथ गुलदस्ता भी भेंट किया गया। 

विज्ञापन


इस दौरान परिजनों ने कहा कि उन्हें बेटियों पर नाज है। महिला क्रिकेट को पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किया गया था और बेटियों ने दिखा दिया कि वह किसी से कम नहीं हैं। भारतीय टीम की कप्तान हरनप्रीत कौर को एयरपोर्ट पर लेने के लिए उनकी मां सतविंदर कौर और पिता हरमंदर सिंह पहुंचे। वह काफी खुश नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि बेशक भारतीय महिला टीम फाइनल में हार गई लेकिन खुशी की बात है देश की बेटियों ने भारत को रजत पदक दिलाया। उन्होंने देश की शान बढ़ाने वाले सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

विज्ञापन

पहली बार में ही मेडल लाना बड़ी बात

मोहाली के सेक्टर-80 की रहने वाली हरलीन देयोल को एयपोर्ट से लेने उनकी मां चरणजीत कौर और उनके करीबी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी को लगे लगाया। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार में ही हमारी टीम ने सिल्वर मेडल दिला दिया, यह बड़ी बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तानिया भाटिया के लिए मां बनाई उनकी मनपसंद की सब्जी

भारतीय महिला टीम की विकेट कीपर तानिया भाटिया शहर की रहने वाली हैं। एयरपोर्ट पर उन्हें लेने उनका भाई सहज गए थे। तानिया की मां सपना भाटिया ने कहा कि घर पहुंचने पर बेटी का स्वागत करेंगे। मैंने उसकी मन पसंद मटर पनीर की सब्जी बनाई है। वहीं उन्होंने कहा उन्हें अपनी बेटी और पूरी भारतीय महिला टीम पर गर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed