{"_id":"62760d8cc54e911bd84d126d","slug":"grand-opening-of-khelo-india-youth-games-on-saturday-from-panchkula-indradhanush-stadium","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आगाज: रंगारंग कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लांच किया लोगो और गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आगाज: रंगारंग कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लांच किया लोगो और गीत
Sat, 07 May 2022 11:41 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 07 May 2022 11:41 AM IST
सार
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आयोजन 4 से 13 जून, 2022 तक राज्य सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
विज्ञापन
पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम का आगाज करते सीएम मनोहर लाल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचकूला के इंद्रधनुष स्टेडियम से शनिवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भव्य आगाज हो गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने खेलों का लोगो, शुभंकर, गीत और जर्सी लांच की। चार से 13 जून तक हरियाणा समेत पांच स्थानों पर खेल होंगे और इसमें विभिन्न प्रदेशों से 8000 से अधिक खिलाड़ी आएंगे।
विज्ञापन
इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हम पदक विजेताओं को स्थायी नौकरी दे रहे हैं। विभिन्न स्तरों के खेलों के प्रतिभागियों को ग्रुप-डी नौकरियों में 10 फीसदी और ग्रुप-सी नौकरियों में 3 फीसदी आरक्षण दिया जाता है। अर्जुन पुरस्कार विजेताओं को अब पांच हजार रुपये प्रति माह के बजाय 20 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश मे खेलों में अगर कोई अव्वल राज्य आता है तो वो हरियाणा है। हरियाणा में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पांच पारंपरिक खेलों को शामिल किया जाएगा। हमें ऐसे खेलों को बढ़ावा देना चाहिए। जब तक लोग इसमें भाग नहीं लेंगे, यह एक बड़ा अभियान नहीं बनेगा।
विज्ञापन
हम 2300 एथलीटों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रत्येक पर 6 लाख रुपये खर्च कर रहे हैं, जबकि युवा एथलीटों को आगे बढ़ाने के लिए 140 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
यूथ गेम्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का होगा डोप टेस्ट
हरियाणा में 4 से 13 जून तक होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को डोप टेस्ट से गुजरना होगा। टेस्ट पास करने पर ही वे खेलों में हिस्सा ले पाएंगे। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) डोप टेस्ट करवाएगा। संदेह की स्थिति में खेलों के दौरान भी खिलाड़ियों का औचक डोप टेस्ट कराया जा सकेगा।केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण के आगाज पर कहा कि खेलों के दौरान नाडा की महानिदेशक रितु सैन हरियाणा व अन्य आयोजन स्थलों पर मौजूद रहेंगी। खिलाड़ी कई बार अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित सप्लीमेंट व एनर्जी ड्रिंक उपयोग में लाते हैं, जिससे डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर उनके खेल जीवन पर दाग लग जाता है। बकौल अनुराग, केंद्र सरकार नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) को मजबूत कर रही है। पहले इसमें स्थायी डीजी तक नहीं होता है, नरेंद्र मोदी सरकार ने रितु सैन को जिम्मा सौंपा है। भारतीय खेलों को डोप मुक्तकरने के निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इसे लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार, नाडा और साई खिलाड़ियों को प्रतिबंधित सप्लीमेंट व एनर्जी ड्रिंक न लेने के लिए जागरूक करे। खेलों के आयोजन स्थलों पंचकूला, चंडीगढ़, दिल्ली, शाहाबाद व अंबाला में नाडा के कर्मचारी खिलाड़ियों पर नजर रखने के लिए तैनात रहेंगे। केंद्र सरकार 2300 एथलीटों पर करोड़ों रुपये खर्च रही है। प्रति एथलीट 6 लाख रुपये खर्चे जा रहे हैं। युवा एथलीटों को 144 करोड़ रुपये खर्च कर भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है।