{"_id":"64a823a83ca4c56c580a79ba","slug":"gram-panchayat-election-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-182955-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चुनाव की तैयारियां पूरीं, मतदान कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चुनाव की तैयारियां पूरीं, मतदान कल
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव
235 बूथों पर मतदान की तैयारी पूरी, पोलिंग पार्टियों को जारी किए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रविवार नौ जुलाई को होने वाले पंचायत उप चुनाव के लिए 235 बूथों पर होने वाले मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी जगह पोलिंग पार्टियों के लिए संबंधित जिलों के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विदित रहे कि हरियाणा में 1962 पंचायत सदस्यों, 16 सरपंचों, चार पंचायत समिति व दो जिला परिषद सदस्यों के लिए नौ जुलाई को मतदान होना है। इससे पहले ही 1450 पंचों का चयन सर्वसम्मति से हो गया है। 372 पंचों के लिए कोई नामांकन नहीं आया। सरपंचों में 16 में से सात गांवों में नामांकन नहीं आया। नौ गांवों में मतदान होगा। इसी प्रकार से पंचायत समिति में एक जगह सर्वसम्मति से चुनाव के बाद तीन जगह मतदान से चुनाव होगा। जिला परिषद के लिए दो वार्डाें का मतदान होना है। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार पंच के पदों के लिए 140 बूथों पर, सरपंचों के लिए 14 बूथों पर, पंचयत समिति के लिए 14 व जिला परिषद के लिए 69 बूथों पर मतदान होगा।