फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GPS system will be installed in Haryana Roadways buses

Haryana News: हरियाणा रोडवेज की बसों में लगेगा GPS सिस्टम, पता चल सकेगा निर्धारित रूट पर है या नहीं

Fri, 30 Jun 2023 08:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 30 Jun 2023 08:43 PM IST
सार

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वे हाल ही में जींद और चरखी दादरी जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसमस्याओं को सुन रहे थे। इस दौरान लोगों ने उनके सामने गांवों में बसों की कमी से अवगत करवाया था।

विज्ञापन
GPS system will be installed in Haryana Roadways buses
हरियाणा रोडवेज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा रोडवेज की बसों में विशेष डिवाइस लगाया जाएगा। इससे पता चल सकेगा कि बसें संबंधित रूट पर हैं या नहीं। यह जानकारी विभाग के अधिकारियों ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की ओर से जींद व चरखी दादरी जिलों में बस सुविधाओं को लेकर बुलाई गई बैठक में दी। बैठक में डिप्टी सीएम ने निर्देश जारी किया कि ग्रामीण क्षेत्र में बस सुविधाएं शुरू की जाएं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जींद और चरखी दादरी के ग्रामीणों को उनके गांव से लेकर कस्बा-शहर तक रोडवेज की बसों की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं के लिए भी उनके गांव से शैक्षणिक-संस्थान तक बसों के माध्यम से आने-जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके अलावा उचाना बस स्टैंड के नवीनीकरण एवं चरखी दादरी में नए बस स्टैंड के लिए भी कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक में ट्रांसपोर्ट विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क समेत अन्य आला अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

बेटियों को मुफ्त बस सुविधा देने की भी योजना

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वे हाल ही में जींद और चरखी दादरी जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसमस्याओं को सुन रहे थे। इस दौरान लोगों ने उनके सामने गांवों में बसों की कमी से अवगत करवाया था। इस पर अधिकारियों ने जानकारी दी कि विभाग की ओर से जल्द ही नई बसें खरीदी जा रही हैं और रोडवेज की बसों में ऐसा डिवाइस लगाया जाएगा, जिससे यह पता चल जाएगा कि रोडवेज या मान्यता प्राप्त बस अपने निर्धारित रूट पर गई है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा अपने घर से दूर पढ़ने के लिए जाने वाली लड़कियों को फ्री में बस-सुविधा देने की भी योजना है लेकिन इसके लिए शिक्षा विभाग से सूची मिलने के बाद बसों के रुट निर्धारित किए जाते हैं।


उन्होंने कहा कि जींद और चरखी दादरी जिले के उन सभी गांवों में रोडवेज बसों का प्रबंध किया जाए, जिन गांवों में जरूरत है। गांव से बाहर पढ़ने के लिए जाने वाले विद्यार्थियों के लिए कम से कम सुबह-शाम संस्थानों के समय अनुसार बसों की व्यवस्था अवश्य की जाए। बैठक में उचाना व चरखी दादरी में नया बस स्टैंड बनाने के संबंध में भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed