मौत के बाद भी गोयल दंपती ने किया ये बड़ा काम, बेटी जो बोलीं...वो आपको भी रुला देगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के लिए जीने वालों ने, दुनिया छोड़ते हुए भी नेत्रदान कर समाजसेवा की। गमगीन माहौल में लाडवा निवासी पेट्रोल पंप संचालक व उनकी पत्नी इंद्री बीएड कॉलेज की प्राचार्य का मंगलवार को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। शव गृह के बाहर सुबह से ही अलग-अलग जिलों के प्रतिष्ठित लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया था।
मृतक माता-पिता के शवों को लेने के लिए मुंबई से बेटा पहुंचा। दोपहर को दोनों का पोस्टमार्टम हुआ। शाम बाद उनके शवों को उनके आवास लाडवा कुरुक्षेत्र ले जाया गया। जहां पर स्वीडन से उनकी बेटी भी पहुंची। लाडवा की शमशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं हादसे में घायल ट्रॉली पर सवार घायल मजदूर ने भी रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई है।
दंपती ने किया नेत्रदान, बेटों ने इच्छा की पूरी
पेट्रोल पंप संचालक गौरव गोयल व रंजना गोयल ने जीवित रहते हुए एक संस्था को अपने नेत्रदान कर दिए थे। उनकी सोच थी कि उनकी निधन के बाद उनकी आंखें किसी के काम आ सके। उनके बेटों ने अंतिम संस्कार से पहले माता-पिता की इस इच्छा को पूरा कराया। माता-पिता के शवों को लेने के लिए मुंबई से बेटा पहुंचा। दोपहर को दोनों का पोस्टमार्टम हुआ, साथ ही बेटे ने बताया कि उसके माता-पिता की इच्छा अनुसार वे उनके नेत्रदान करना चाहते हैं।
स्वीडन से लाडवा पहुंची बेटी, मां-पिता को मृत देख हुई बेसुध : स्वीडन निवासी जिस बेटी से मिलकर दंपति भारत लौट कर दिल्ली से लाडवा कुरुक्षेत्र की ओर जा रहे थे, उस बेटी को उसके मम्मी-पापा की घर पहुंचने की जगह, सड़क हादसे में मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वो तत्काल दिल्ली पहुंची। दिल्ली से वो दोपहर बाद तक लाडवा पहुंची।
जहां पहुंच कर वो अपने मम्मी-पापा के शवों से लिपट कर खूब रोई। रोते हुए बोली, स्वीडन से चलते हुए जो बाय आपने बोली थी, मुझे नहीं पता था कि वो बाय जिंदगी भर के लिए बोल रहे हो। चलते हुए मम्मी का जल्द मिलेंगे बोलना भी याद है। लेकिन मुझे ये भी नहीं पता था कि हम दोबारा इतनी जल्दी मिलेंगे और ऐसे मिलेंगे कि फिर कभी मिल ही नहीं पाएंगे। बेटी रोते-रोते कई बार बेसुध हो गई।
अब किसी भी सूरत में यातायात के नियमों की अवहेलना करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ओवरलोड वाहनों के निरंतर चालान करने के लिए सभी चौकी व थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए है। मंगलवार को ऐसे 2 वाहनों के चालान किए गए हैं, जबकि एक वाहन को इंपाउड भी किया गया है। ऐसे वाहनों के चालान को भी अभियान के रूप में चलाएंगे। - सतीश कुमार वत्स, डीएसपी मुख्यालय व ट्रैफिक।
यह था मामला : पानीपत के एलिवेटेड हाईवे पर सोमवार की दोपहर को कार सवार कुरुक्षेत्र के लाडवा निवासी दंपती गौरव गोयल व पत्नी रंजना गोयल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। गोयल दंपति स्वीडन निवासी अपनी पुत्री गीतांजलि से मिल कर सोमवार को ही भारत लौटे थे। दोनों हवाई अड्डे से अपनी कार में सवार होकर घर लाडवा जाने के लिए रवाना हुए थे।
कार को गौरव चला रहे थे और जैसे ही यें, पानीपत के एलिवेटिड हाइवे पर मॉल के पास पहुंचे तो आगे चल रही शटरिंग के सामान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली का डाला खुल गया और प्लेटें व गार्डर गोयल दंपति की कार में जा घुसे। हादसा इतना भीषण था कि गौरव गोयल की गर्दन धड़ से अलग होकर पीछे की सीट पर जा गिरी और रंजना के सिर में गार्डर धंस गया। जिससे दोनों की मौत हो गई।