फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Govt will take strict action in attack on Ajnala police station case says Kuldeep Singh Dhaliwal

Punjab: मंत्री कुलदीप धालीवाल बोले- सरकार अमृतपाल समर्थकों पर सख्त एक्शन लेगी, हालात खराब करने की इजाजत नहीं

Sat, 25 Feb 2023 01:23 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 25 Feb 2023 01:23 AM IST
सार

पंजाब के सीएम भगवंत मान का बयान सामने आया है। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए एक सवाल के जवाब में सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। गत 10 सालों से पंजाब की एकता को तोड़ने की कोशिश की गई लेकिन पंजाब के लोग इकट्ठा रहना चाहते है।

विज्ञापन
Govt will take strict action in attack on Ajnala police station case says Kuldeep Singh Dhaliwal
मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (मध्य में) - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

अजनाला थाने पर हमले के मामले में पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा है कि पंजाब सरकार हार हाल में पंजाब के अंदर शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार अमृतपाल के समर्थकों पर सख्त एक्शन लेगी। सरकार और पंजाब पुलिस कमजोर नही हैं। किसी को हालात खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


पंजाब में कानून व्यवस्था नियत्रंण में
पंजाब के सीएम भगवंत मान का बयान सामने आया है। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए एक सवाल के जवाब में सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। गत 10 सालों से पंजाब की एकता को तोड़ने की कोशिश की गई लेकिन पंजाब के लोग इकट्ठा रहना चाहते है।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के आधार पर करेंगे कार्रवाई: एसएसपी
अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहा कि लवप्रीत मामले में जांच के लिए पुलिस अधिकारी तेजबीर सिंह की अगुआई में एसआईटी गठित की गई है। वह जो भी जांच कर रिपोर्ट देगी, उसके अनुसार कार्रवाई होगी। पुलिस का मनोबल बरकरार है। पुलिस को स्थिति को देखते हुए कुछ एक्शन लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने पर हमला सरकार व पुलिस की कमजोरी: मजीठिया
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि अमृतपाल व उसके समर्थकों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को ढाल बनाकर अजनाला थाने पर हमले में पुलिस व सरकार की कमजोरी सामने आई है। मजीठिया ने कहा कि अमृतपाल चार दिन पहले से ही एलान कर रहा था कि वह अपने समर्थकों के साथ थाने का घेराव करेगा। ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार ने खुद ही लोगों का ध्यान अपनी कार्यप्रणाली से हटाने के लिए अमृतपाल व उसके साथियों को यह कार्रवाई करने का रास्ता दिया है। सरकार और पुलिस की ढुलमुल नीति पंजाब को दोबारा काले दिनों में धकेल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed