{"_id":"e953fdc1d3c41f38aa899812af81b227","slug":"govt-will-bear-acid-attack-victim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजाब पीड़िता के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजाब पीड़िता के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 08 Mar 2015 02:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर में गत बुधवार स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंके जाने की घटना की निंदा की। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने घोषणा की पीड़िता को वित्तीय सहायता देने के साथ ही उसके इलाज का सारा खर्च सरकार उठाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता के अनुसार, बादल ने तेजाब पीड़ित छात्रा राजिंदर कौर पर ऐसा कहर बरपाने वालों कठोर सजा दिलवाने में राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन
बादल ने कहा कि ऐसे अपराधियों के लिए रहम का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की नीति के अनुसार, पीड़िता को वित्तीय मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
सरकारी नीति के अनुसार, चेहरा बिगड़ जाने की अवस्था में पीड़िता को तीन लाख और जख्मी एवं अन्य मामलों में 50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है।
वहीं, सरकार ने 12वीं कक्षा की इस पीड़ित छात्रा को परीक्षा के लिए विशेष अवसर देने की घोषणा की है, ताकि अन्य विद्यार्थियों के साथ ही उसका भी नतीजा घोषित हो सके।