फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   govt order to left villages after surgical strike in pok, but people have no money

सर्जिकल स्ट्राइकः जेबें खाली, बताओ कैसे और कहां जाएं घर छोड़कर?

Mon, 03 Oct 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Mon, 03 Oct 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
govt order to left villages after surgical strike in pok, but people have no money
सर्जिकल स्ट्राइक के चलते हाईअलर्ट के बाद सुरक्षित ठिकानों की ओर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
बॉर्डर पर तनाव हुआ और गांव खाली करने के आदेश जारी कर दिए गए, लेकिन लोगों की जेबें खाली हैं। ऐसे में वे कैसे और कहां जाएं घर छोड़कर?
विज्ञापन


सरहद पर तनाव से सीमांत गांव के ग्रामीणों को घर से बेघर होने के जो जख्म मिले हैं उन पर मरहम लगाने के लिए सियासी पार्टी के नेता पहुंच रहे हैं ताकि चुनाव में उनका वोट बैंक बन सके।

किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता ने घर से बेघर हो रहे सीमांत गांव के लोगों की आर्थिक मदद नहीं की। कई ग्रामीण ऐसे हैं जिनके पास सुरक्षित जगहों या फिर अपने रिश्तेदारों के पास पहुंचने के लिए पैसे तक नहीं हैं। यदि घर पर ताला लगाकर जाते हैं तो चोरी का खतरा है।
विज्ञापन

कोई राजनेता आर्थिक मदद नहीं करता, मरहम लगाने आते हैं

govt order to left villages after surgical strike in pok, but people have no money
सर्जिकल स्ट्राइक के चलते हाईअलर्ट के बाद सुरक्षित ठिकानों की ओर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण सोहन सिंह, निहालो बाई, निर्मल कौर, सोमा बाई व प्रकाश कौर का कहना है कि कभी कांग्रेसी विधायक परमिंदर सिंह पिंकी, कभी आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी मोहन सिंह फलियां वाला, भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रधान कमल शर्मा व अन्य सियासी पार्टी के नेता आ रहे हैं और उन्हें भाषण देकर चले जाते हैं।

किसी ने भी उनकी समस्या हल नहीं की। न ही किसी राजनीतिक नेता ने उनकी आर्थिक मदद की है। गांव चांदी वाला व कमाले वाले के ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय जब कोई गाड़ी सायरन बजाते हुए आती है तो वह डर जाते हैं की कहीं जंग तो शुरू नहीं हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed