फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Govt Employees may Play Important Role on Haryana Elections

सरकारी बाबू तय करेंगे चुनाव में हार या जीत

Sun, 31 Aug 2014 02:54 PM IST
विजय गुप्ता/अमर उजाला, चंडीगढ़
विजय गुप्ता/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 31 Aug 2014 02:54 PM IST
विज्ञापन
Govt Employees may Play Important Role on Haryana Elections

विधानसभा चुनाव में हर बार की तरह सरकार कर्मचारी इस दफा भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। प्रदेश में लगभग पांच लाख सरकारी कर्मचारी और सवा लाख रिटायर कर्मचारी हैं। इन्हें लामबंद करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कई चुनावी लालीपॉप दे चुके हैं।

विज्ञापन


इसके बावजूद कर्मचारियों के कई संगठन अब भी नाखुश हैं। खासतौर रिटायर कर्मचारी और अस्थायी अध्यापक अब भी अपनी मांगे पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को खुश करने की कोई कसर नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारियों की स्थिति

हरियाणा में राज्य सरकार के कर्मचारियों की तादाद लगभग पांच लाख के करीब हैं। इसमें अस्थायी और स्थायी कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा लगभग सवा लाख वे कर्मचारी भी हैं जो नौकरी से सेवामुक्त हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारियों को तोहफे

Govt Employees may Play Important Role on Haryana Elections

सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप वेतन की मांग को तो पहले ही पूरा कर दिया था। अब उन्हें पंजाब के बराबर वेतन देने की मांग को भी मान लिया है।

साथ ही महंगाई भत्ता में भी 25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति उम्र 58 से बढ़ाकर 60 साल कर दिया है। यही नहीं जो कर्मचारी सिर्फ 20 साल तक  नौकरी करने वाले पेंशन के हकदार होंगे।

सफाई कर्मचारियों को सौगात

राज्य की नगरपालिकाओं में सफाई कर्मचारियों, सीवर मैन एवं हेल्पर ट्यूबवेल ऑपरेटर के रिक्त पदों को शीघ्र भरने का फरमान जारी हो गया है।

सफाई कर्मचारियों के पदों को भरने के लिए शैक्षणिक योग्यता का कोई मानदंड नहीं होगा और जिन व्यक्तियों के पास पालिकाओं में कम से कम 10 वर्ष तक कार्य करने का अनुभव है उनकी अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष तक मानी जाएगी।

गेस्ट टीचर्स की पगार में बढ़ोतरी

Govt Employees may Play Important Role on Haryana Elections

प्रदेश में गेस्ट टीचर्स के मासिक पारिश्रमिक में वृद्धि की है। प्राध्यापकों या पीजीटी टीचर्स को 23,500 रुपये के बजाए 26,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।

इसी प्रकार, मास्टर्स या टीजीटी तथा भाषा टीचर्स (हिंदी या पंजाबी या संस्कृत)को 19,000 रुपये के बजाए 21,000 रुपये प्रतिमास और जेबीटी टीचर्स या पीआरटीज तथा ड्राईंग टीचर्स को 17,500 रुपये के बजाए 19,000 रुपये प्रतिमास अदा किए जाएंगे। मासिक पारिश्रमिक में हुई यह वृद्धि पहली जुलाई से लागू भी कर दी गई है।

सहकारी चीनी मिलों के दैनिक वेतनभोगियों का बढ़ा पारिश्रमिक

राज्य की सहकारी चीनी मिलों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगियों में से जो 20 वर्ष या इससे अधिक की सेवा पूरी कर चुके हैं। उन्हें अब 14,000 रुपये मासिक मिलेंगे। इसी प्रकार 20 वर्ष से कम लेकिन 15 वर्ष से अधिक की सेवा पूरी करने वाले दैनिक वेतनभोगियों को 13,000 रुपये मासिक दिया जाएगा। इसी प्रकार 15 वर्ष से कम लेकिन 10 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले दैनिक वेतनभोगियों को 12,000 रुपये मासिक दिए जाएंगे।

सेवानिवृत्त कर्मचारी नाराज

Govt Employees may Play Important Role on Haryana Elections

राज्य सरकार के रिटायर कर्मचारी सरकार से नाराज हैं। इनकी नाराजगी का कारण इन्हें हाल ही में हुई घोषणाओं का लाभ न मिलना है। लगभग सवा लाख रिटायर कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने छटें वेतन आयोग की सिफारिशों को तोड़मरोड़ कर लागू किया है।

इसी तरह से हाल ही में राज्य कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन देने की भी घोषणा की गई है। इन दोनो के लाभ से रिटायर कर्मचारी वंचित रह गए हैं। यदि सरकार चाहे तो उन्हें भी इन घोषणाओं का लाभ मिल सकता है।

अतिथि अध्यापक नाराज

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पिछले 9 सालों से कार्य कर रहे 15 हजार अतिथि अध्यापक सरकार से नाराज हैं। इनकी नाराजगी का कारण उन्हें नियमित नहीं किया जाना है, जबकि अतिथि अध्यापक तीन साल की नियमतीकरण पालिसी की शर्तों को शत प्रतिशत पूरा करते हैं लेकिन सरकार उन्हें फिर भी पक्का नहीं कर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed