फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Governor will hoist flag in Panchkula and CM in Ambala on Republic Day

गणतंत्र दिवस: पंचकूला में राज्यपाल तो अंबाला में सीएम फहराएंगे झंडा, 82 गांवों को मिली बड़ी सौगात, दो अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक

Wed, 26 Jan 2022 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Jan 2022 12:10 AM IST
सार

हरियाणा में इस बार कोरोना गाइडलाइंस को ध्यान में रखकर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिलों में गणतंत्र दिवस समारोह में पीटी का आयोजन नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
Governor will hoist flag in Panchkula and CM in Ambala on Republic Day
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 26 जनवरी को पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल अंबाला में झंडा फहराएंगे। गणतंत्र दिवस के मौके पर हरियाणा के 82 और गांवों को म्हारा गांव-जगमग गांव योजना में शामिल किया जाएगा। इनमें उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के 52 गांव और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 30 गांव शामिल हैं। अब इन गांवों में भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके साथ ही हरियाणा के 5569 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने बताया कि नए 82 गांवों में सोनीपत जिले के 25 गांव, रोहतक के 9, झज्जर के 18, चरखी दादरी के 4, महेंद्रगढ़ के 18 और भिवानी जिले के 10 गांव शामिल हैं। इसके साथ ही 26 जनवरी से प्रदेश के 77 प्रतिशत गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध हो जाएगी। इससे पहले यह संख्या 5487 गांव की थी। 
विज्ञापन


कहां-कौन फहराएगा झंडा
गृह मंत्री अनिल विज करनाल में और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जींद में तिरंगा फहराएंगे गणतंत्र दिवस समारोह में 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और दोनों टीके नहीं लगवाने वाले लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार यमुनानगर में स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, कुरुक्षेत्र में शिक्षा मंत्री कंवर पाल, झज्जर में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, गुरुग्राम में बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, अपने गृह जिले भिवानी में कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल, हिसार में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, रोहतक में शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, सोनीपत में विकास व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, सिरसा में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, चरखी दादरी में राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव, रेवाड़ी में राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, कैथल में राज्य मंत्री अनूप धानक, फरीदाबाद में खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह तिरंगा फहराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलास्तर पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों में नहीं होगी पीटी
कोरोना के अधिक केसों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने फैसला लिया है कि गणतंत्र दिवस पर राजभवन में एटहोम कार्यक्रम नहीं होगा। साथ ही जिलास्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में न तो पीटी शो होगा और न ही भीड़ एकत्रित होगी। जिला कार्यक्रमों में केवल विशिष्ट अतिथि ही मौजूद रहेंगे और स्वतंत्रता सेनानियों को अधिकारी घर पर जाकर सम्मानित करेंगे।

दो अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक

गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के दो अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस महानिरीक्षक करनाल रेंज ममता सिंह और सीआईडी पंचकूला के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र वत्स को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। वीरता पुलिस पदक की श्रेणी में इस बार किसी को नहीं चुना गया।

12 को पुलिस पदक
गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 12 अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में धर्मबीर सिंह, कमांडेंट द्वितीय आईआरबी भोंडसी गुरुग्राम, अनिल कुमार डीएसपी नारायणगढ़, शीतल सिंह डीएसपी आरटीसी भोंडसी गुरुग्राम, मनीष सहगल डीएसपी सीआईडी फरीदाबाद, सुनीता रानी इंस्पेक्टर आरटीसी भोंडसी गुरुग्राम, जनक राज उप-निरीक्षक हिसार, सुख राम सिंह ईएसआई पंचकूला, उमेश कुमार ईएसआई फरीदाबाद, सीमा ईएसआई टेलीकॉम पंचकूला, राम गोपाल एएसआई जीआरपी कुरुक्षेत्र, विनोद कुमार एएसआई सीआईडी, पंचकूला और राजेश कुमार एएसआई पुलिस मुख्यालय पंचकूला शामिल हैं।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार अग्रवाल ने पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह समस्त पुलिस बल के लिए गर्व का क्षण है। हमारे 14 अधिकारी इन महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुने गए। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ ही पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed