{"_id":"570936874f1c1b8627c8110f","slug":"governor-kaptan-singh-solanki-inaugurate-casio-seminar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी रूप से अग्रणी भारत ही बन सकता है सिरमौर: गवर्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी रूप से अग्रणी भारत ही बन सकता है सिरमौर: गवर्नर
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 10 Apr 2016 02:41 PM IST
विज्ञापन
गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी
- फोटो : amar ujala
तकनीकी रूप से अग्रणी भारत ही समृद्ध, सशक्त और जग सिरमौर बन सकता है। इसमें भी आधुनिक सूचना व संचार प्रौद्यौगिकी का विकास व विस्तार सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। यह बात हरियाणा एवं पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने शनिवार को सेक्टर-30 स्थित केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण अनुसंधान संस्थान में डिजीटल इंडिया के लिए आधुनिक सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विषय पर आयोजित दो दिवसीय गोष्ठी के उद्घाटन सत्र में कही।
विज्ञापन
गोष्ठी का आयोजन इलेक्ट्रानिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन अभियांत्रिकी संस्थान ने किया। इस अवसर पर प्रशासक ने डिजीटल प्रदर्शनी का उद्घाटन और स्मारिका का विमोचन भी किया। उन्होंने डीआरडीओ हैदराबाद में वैज्ञानिक केवीपी वसंथा रायडू को आरसी बर्मन अवार्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन
इससे पहले केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण अनुसंधान संस्थान के निदेशक प्रो. आरके सिन्हा ने भी विचार रखे। इलेक्ट्रानिक्स एवं टेली कम्युनिकेशन अभियांत्रिकी संस्थान की अध्यक्षा स्मृति डागौर ने संस्थान के कार्यक्त्रस्मों और उपलब्धियों की जानकारी दी। गोष्ठी के चेयरमैन एसके अांगरा ने सबका स्वागत किया और प्रो. प्रदीप प्रभाकर ने धन्यवाद दिया।
विज्ञापन