फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   governor kaptan singh solanki big statements on independence day chandigarh

चंडीगढ़ बनेगा देश की पहली स्लम फ्री सिटी, समारोह की खास बातें

Wed, 17 Aug 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 Aug 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
governor kaptan singh solanki big statements on independence day chandigarh
चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह - फोटो : अमर उजाला
70वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी ने चंडीगढ़ प्रशासन की उपलब्धियां गिनाते हुए कई बड़ी बातें कहीं। सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल और यूटी के प्रशासक प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी ने तिरंगा फहराया। प्रो.सोलंकी ने इस मौके पर यूटी की ताजा उपलब्धियों को शहरवासियों के साथ सांझा किया।
विज्ञापन


उन्होंने चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी में शामिल करने और कैपिटल कॉम्पलेक्स को यूनेस्को द्वारा हैरिटेज स्टेटस दिए जाने को बड़ी उपलब्धि बताया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों और पुलिस और अन्य विभागों के कर्मचारियों की परेड ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। प्रो.सोलंकी ने संबोधन में कहा कि चंडीगढ़ को पहला स्लम फ्री  सिटी बनाने पर काम जारी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएचबी ने रिहेबिलिटेशन के तहत पिछले साल 2 हजार 108 फ्लैट तैयार किए हैं। प्रशासक ने यूटी के लोगों को ई-सर्विसेज सेवाऐं  मिलने का आश्वासन दिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में एडवाइजर परिमल राय, गृहसचिव अनुराग अग्रवाल, वित्त सचिव सर्वजीत सिंह,उपायुक्त अजीत बालाजी जोशी, डायरेक्टर पब्लिक रिलेशंस (पीसीएस) नवजोत कौर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के लिए कोई नई घोषणा नहीं

governor kaptan singh solanki big statements on independence day chandigarh
स्वतंत्रता दिवस पर चंडीगढ़ में परेड - फोटो : अमर उजाला
70वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि और यूटी के प्रशासक प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी ने कोई नई घोषणा नहीं की। उन्होंने इस मौके पर शहर के लिए पहले से चल रहे प्रोजेक्ट के बारे में ही अपने संबोधन मे जिक्र किया। प्रो.सोलंकी के भाषण के मुख्य बिंदू इस प्रकार रहे...

-नेशनल रिकार्ड मार्डनाइजेशन प्रोग्राम शुरू करने वाला चंडीगढ़ पहला शहर।
-ई गवर्नेंस सेवा के लिए बड़े स्तर पर काम जारी है।
-डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम के तहत 2 करोड़ 5 लाख की राशि 47 हजार 250 खातों में ट्रांसफर की गई।
 -चंडीगढ़ में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए प्रतिदिन कजौली वाटर वर्क्स से 35 मिलियन गैलन अतिरिक्त पानी मिलेगा।
-चंडीगढ़ में बिजली वितरण प्रणाली पर काम शुरू, सेक्टर-8 से बिजली की तारें भूमिगत करने का काम शुरू।
-प्रधानमंत्री जनधन योजना को लागू करने के लिए हर घर से एक बैंक खाते को जोड़ने का प्रोजेक्ट 7 महीने में पूरा किया।
-चंडीगढ़ को राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
-मिलावटी खाने पीने की चीजों के लिए मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी शुरू की गई।
-मरीजों की सुविधा के लिए 6 नई एंबुलैंस शुरू की गई हैं।
-चंडीगढ़ का ग्रीन कवर एरिया 37 फीसदी से बढ़कर 40 फीसदी तक पहुंचा।
-शहर को सोलर सिटी बनाने के लिए कई सोलर पावर प्लांट स्थापित किए गए।
-चंडीगढ़ पुलिस को स्मार्ट पुलिस बनाने के लिए आई-क्लिक क्योस्क,मोबाइल सेफ्टी एप, महिला एवं बाल हेल्पलाइन और पीसीआर पिक एंड ड्राप सुविधा शुरू की गई हैं।

परेड में चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस बनी ओवर ऑल चैंपियन

governor kaptan singh solanki big statements on independence day chandigarh
चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह - फोटो : अजय वर्मा
स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में पुलिस की विभिन्न बटालियन और विभिन्न स्कूल की टीमों ने हिस्सा लिया। परेड में चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस को ओवर ऑल बेस्ट ट्राफी से नवाजा गया। आईआरबी लेडिज दूसरे और चंडीगढ़ पुलिस तीसरे स्थान पर रही।

एनसीसी कैटेगरी में एयर विंग पहले और गर्ल्स आर्मी विंग दूसरे और नेवी विंग तीसरे स्थान पर रही।  होमगार्ड-फायरब्रिगेड -सिविल डिफेंस विंग में चंडीगढ़ हिम गार्ड पहले,चंडीगढ़ सिविल डिफेंस दूसरे  और चंडीगढ़ फायर सर्विसेस तीसरे स्थान पर रही।

रोड सेफ्टी,स्काउट और एंबुलेंस ब्रिगेड कैटेगरी में जीएमएसएसएस-23 ए की टीम पहले,जीजीएमएसएसएस-8बी दूसरे और जीएमएसएसएस-47 की टीम तीसरे स्थान पर रही।

स्कूल स्टूडेंट कैटेगरी में श्री गुरु हरकिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 सी की टीम पहले,डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-8 सी दूसरे और आईएस देव समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल-21 की टीम तीसरे स्थान पर रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed