ओडिशा के राज्यपाल ने श्रीकृष्ण से की पीएम मोदी की तुलना, बोले- देश रुपी पर्वत को उठा रखा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान श्रीकृष्ण से करते हुए कहा कि उन्होंने देश रूपी पर्वत को उठा रखा है। आप बस नीचे से खूंटा लगा देना। उन्होंने कहा कि विवेकानंद का बचपन का नाम नरेंद्र था। उन्होंने भी देश का नाम रौशन किया।
एक अपने पीएम नरेंद्र भी देश का नाम विश्व में फैला रहे हैं। पूरे विश्व में भारत माता की जय गूंजेगा। हिसार में नलवा हलका के जनप्रतिनिधियों ने ओडिसा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल व नवनियुक्त चेयरमैन डॉ. कमल गुप्ता का अभिनंदन समारोह गंगवा की कुम्हार धर्मशाला में किया गया।
प्रोफेसर गणेशीलाल ने कहा, स्वामी विवेकानंद के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में जाकर वंदेमातरम और भारत माता की जय का नारा गुंजायमान करवाया। उन्होंने कहा कि असली भारत गांवों में ही बसता है और इसलिए सरकार गांवों के विकास को लेकर कार्य कर रही है। अपने गांवों को स्वच्छ बनाएं। स्वच्छ भारत मुहिम गांवों के स्वच्छ होने से ही पूरी होगी।
भाजपा का गुणगान किया
चेयरमैन डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार गांवों के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। इसको लेकर लगातार कार्य कर रही है। समारोह के दौरान महामहिम राज्यपाल ने धर्मशाला परिसर में पौधरोपण किया। उल्लेखनीय काम करने वाली बेटियों को भी सम्मानित किया। महामहिम राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल के अभिनंदन समारोह को लेकर कुम्हार सभा ग्राम गंगवा ने 4 मन देशी घी का हलवा तैयार करवाया।
कुम्हार सभा ग्राम गंगवा के प्रधान मुकनाराम धत्तरवाल ने धन्यवाद भाषण दिया। भाजपा के जिला मीडिया सह प्रभारी संदीप गंगवा ने बताया कि समारोह में भाजपा लोकसभा निगरानी समिति प्रमुख मनदीप मलिक, सरजीत मुकलान, नरेश सोनी, कंवलजीत कुंडू, मनोहर लाल टांक, सरोज सिहाग, बलजीत मंगाली, राजेश माहर, सुरेन्द्र गोदारा, सुरेश पंघाल, प्रभुदयाल धतरवाल, कपूर सिंह बैनीवाल, सरपंच मंगाली झारा लीलू राम, संदीप धायल मंगाली सुरतिया, राकेश गांधी मंगाली आकलान, ईश्वर सरपंच, सरपंच सुरेश बिश्नोई चिड़ौद आदि मौजूद रहे।