फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Governor Bandaru Dattatreya to hoist national flag in Gurugram and Manohar Lal in Faridabad on Independence Day

स्वतंत्रता दिवस समारोह: गुरुग्राम में राज्यपाल तो फरीदाबाद में सीएम फहराएंगे तिरंगा, महेंद्रगढ़ में दुष्यंत चौटाला करेंगे ध्वजारोहण

Fri, 13 Aug 2021 02:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Aug 2021 02:28 AM IST
सार

हरियाणा सरकार ने 15 अगस्त का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय गुरुग्राम और मुख्यमंत्री मनोहर लाल फरीदाबाद में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। गुरुग्राम में ही एट होम का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अंबाला में और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला महेंद्रगढ़ में कार्यक्रम में पहुंच ध्वजारोहण करेंगे।

विज्ञापन
Governor Bandaru Dattatreya to hoist national flag in Gurugram and Manohar Lal in Faridabad on Independence Day
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 15 अगस्त को राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान गुरुग्राम में ध्वजारोहण करेंगे। ‘एट होम’ कार्यक्रम भी शाम को गुरुग्राम में ही होगा। राज्य के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण सुबह नौ बजे के तुरंत बाद किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस बार फरीदाबाद, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला महेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। 

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता करनाल, गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अंबाला, शिक्षा मंत्री कंवरपाल चरखी दादरी, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा पलवल, बिजली मंत्री रणजीत सिंह फतेहाबाद और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल पंचकूला में ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन


सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल पानीपत, विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा भिवानी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव यमुनानगर, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा हिसार, पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक रेवाड़ी और खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह नूंह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल के मंडलायुक्त कैथल, रोहतक के मंडलायुक्त रोहतक, हिसार के मंडलायुक्त सिरसा, जबकि कुरुक्षेत्र, जींद, झज्जर और सोनीपत जिलों के डीसी अपने-अपने जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण करेंगे। मंडल, जिला, उपमंडल, खंड, पंचायत मुख्यालयों और बड़े गांवों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तय स्थानों पर मंत्रियों, राज्य मंत्रियों या मंडलायुक्त में से कोई किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच पाता है तो वहां संबंधित डीसी ध्वज फहराएंगे। उपमंडल व तहसील मुख्यालयों पर एसडीएम या तहसीलदार ध्वजारोहण करेंगे। कोविड मानकों का पूरी तरह से पालन करना होगा।

स्वतंत्रता दिवस पर 17 कैदियों की रिहाई की तैयारी
हरियाणा सरकार विभिन्न जेलों में बंद अच्छे आचरण वाले 17 कैदियों की रिहाई की तैयारी में है। जेल विभाग की तरफ से इन कैदियों की रिहाई की अनुशंसा सरकार के पास भेजी जाएगी। इन्हें समय से पहले छोड़ने पर सरकार अंतिम निर्णय लेगी। जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि गुरुवार को इस संबंध में राज्य स्तरीय समिति की बैठक हुई है।


बैठक में 42 कैदियों को अच्छे आचरण के आधार पर रिहा करने व जेल में रहते हुए उनके व्यवहार पर मंथन किया गया। स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर अच्छे व्यवहार वाले कैदियों को रिहा करने पर हर साल विचार किया जाता है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव जेल राजीव अरोड़ा, पुलिस महानिदेशक जेल शत्रुजीत कपूर, आईजी जेल जगजीत सिंह, एलआर बिमलेश तंवर सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed