{"_id":"65babc6680514173b50353e6","slug":"government-will-give-subsidy-to-four-films-chandigarh-news-c-16-pkl1010-341902-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चार फिल्मों को सरकार देगी 50 लाख से दो करोड़ की सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चार फिल्मों को सरकार देगी 50 लाख से दो करोड़ की सब्सिडी
विज्ञापन
चार फिल्मों को सरकार देगी 50 लाख से दो करोड़ की सब्सिडी
फिल्म अभिनेत्री मीता वशिष्ठ ने गर्वनिंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की
चंडीगढ़। हरियाणा फिल्म एवं मनोरंजन नीति 2022 के तहत सब्सिडी के लिए चार फिल्मों का चयन किया गया है। यह चयन हरियाणा फिल्म प्रमोशन बोर्ड के अंतर्गत गठित गवर्निंग काउंसिल की बैठक में किया है। बैठक की अध्यक्षता फिल्म अभिनेत्री मीता वशिष्ठ ने की। चयनित फिल्मों को 50 लाख से लेकर दो करोड़ रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।
सूचना जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक व काउंसिल के सदस्य सचिव मंदीप सिंह बराड़ ने कहा कि जल्द ही राज्य सरकार के समारोह में चयनित फिल्मों को सब्सिडी दी जाएगी। हरियाणा में पहली बार फिल्म नीति लागू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश की लोक संस्कृति को संरक्षण देने के साथ-साथ बढ़ावा देना तो है ही, साथ ही सिनेमा के रूप में लोगों काे स्वस्थ मनोरंजन उपलब्ध करवाना है। बैठक में अभिनेत्री सुमित्रा हुड्डा, अभिनेता यशपाल शर्मा, हरीश कटारिया भी मौजूद रहे। वहीं, पूर्व आईपीएस अनिल कुमार, प्रसिद्ध फिल्म मेकर एवं स्क्रिप्ट राइटर रूमी जाफरी व मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली वर्चुअल माध्यम से जुड़े और अपने विचार साझा किए।