फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government will give coaching to youths of Agneepath scheme in Haryana

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं को कराएगी अग्निपथ की तैयारी, 200 स्कूलों में देगी कोचिंग

Fri, 29 Jul 2022 09:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Jul 2022 09:25 PM IST
सार

यह निर्णय हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व वायुसेना ट्रेनिंग कमांड, मुख्यालय बेंगलुरू के एयर ऑफिसर-कमांडिंग-इन चीफ एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के साथ अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के संबंध में हुई बैठक में लिया गया।

विज्ञापन
Government will give coaching to youths of Agneepath scheme in Haryana
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के तहत थल सेना, नौसेना व वायुसेना में अग्निवीर के रूप में सेवाएं देने के इच्छुक युवाओं को हरियाणा सरकार कोचिंग दिलाएगी। शुरुआत में प्रदेश के 200 स्कूलों में 50-50 के बैच में इसकी शुरूआत की जाएगी। इसके लिए 11वीं कक्षा में दाखिले के समय ही विद्यार्थियों को इसका विकल्प दिया जाएगा। इसके अलावा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व बहु-तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए भी कोचिंग सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


यह निर्णय मुख्यमंत्री मनोहर लाल व वायुसेना ट्रेनिंग कमांड, मुख्यालय बेंगलुरू के एयर ऑफिसर-कमांडिंग-इन चीफ एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के साथ अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के संबंध में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि शारीरिक व शैक्षणिक अलग-अलग स्तर पर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम होंगे। 
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पाठ्यक्रम का प्रारूप तैयार करेगा। शारीरिक प्रशिक्षण के लिए जिला सैनिक बोर्ड और इच्छुक भूतपूर्व सैनिक, जो अपनी सेवाकाल के दौरान सेना की ट्रेनिंग संस्थान व भर्ती कार्यालयों में रहे हैं, को वरीयता दी जाएगी। शैक्षणिक पाठ्यक्रम के लिए स्कूल के अध्यापकों की सेवाएं ली जाएंगी। आरंभ में प्रशिक्षण कार्यक्रम सप्ताह के अंत में और बाद में गर्मी की छुट्टियों के दौरान एक महीने चलाया जाएगा। 1.80 लाख वार्षिक आय वाले परिवारों को दी जाने वाली सरकारी योजनाओं के लाभ की तर्ज पर ऐसे परिवारों के बच्चों को भी अग्निवीर कोचिंग की सुविधा निशुल्क होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा सैनिक स्कूल हरियाणा में लाने का प्रयास
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार ने पूरे देश में 10 नए सैनिक स्कूल खोलने की घोषणा की है। हरियाणा में कुंजपुरा व रेवाड़ी में 2 सैनिक स्कूल पहले से ही संचालित हैं। हमारा प्रयास है कि 10 नए सैनिक स्कूलों में से एक सैनिक स्कूल हरियाणा को मिले। हमारे पास इस स्कूल के लिए झज्जर जिले के मातनहेल में पहले से ही जमीन उपलब्ध है।


शुरू में 48000 अग्निवीर भर्ती करने की योजना
एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह ने बताया कि 10वीं पास युवाओं की अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी) और 12वीं पास युवाओं की अग्निवीर (टेक्निकल) के रूप में भर्ती होगी। नौसेना और वायुसेना में 12वीं (विज्ञान विषयों के साथ) और सेना के लिए 10वीं और 12वीं (कला विषय) के साथ रहेगी। सेना में 42 हजार अग्निवीर, जबकि नौ सेना और वायुसेना के लिए 3-3 हजार अग्निवीर भर्ती करने की योजना है। एनसीसी ए, बी व सी प्रमाण पत्र प्राप्त युवाओं को अलग से अंक दिए जाएंगे। एनसीसी के आरडी परेड वाले कैडेट्स को भी वरीयता मिलेगी। हरियाणा में सेना व वायुसेना के बेस हैं वहां से भी कोचिंग कार्यक्रम चलाये जा सकते हैं। कोचिंग के कार्यक्रम प्री-रिक्रूटमेंट्स ट्रेनिंग की तरह होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed