फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government should get the roads of temples repaired before Navratri: Pradeep Chaudhary

नवरात्र से पहले मंदिरों के रास्तों की मरम्मत करवाए सरकार : प्रदीप चौधरी

Thu, 04 Apr 2024 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Government should get the roads of temples repaired before Navratri: Pradeep Chaudhary
कालका। कांग्रेस के कालका विधानसभा से विधायक प्रदीप चौधरी ने नवरात्र से पहले मंदिरों को जाने वाले रास्तों की मरम्मत कराए जाने की मांग की। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि वैसे तो क्षेत्र की मुख्य सड़कों की हालत बहुत ज्यादा खराब है और जिन सड़कों का निर्माण चल भी रहा है वह भी कछुआ चाल से चल रहा है। ऐसे में अब नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं का मंदिरों में आना-जाना लगे रहेगा, तो ऐसी सूरत में सरकार को चाहिए कि वह खासकर मंदिरों को जाने वाले रास्तों की मरम्मत करवाए। उनकी साफ सफाई भी कार्रवाई जाए, ताकि पैदल और दंडवत करने वाले श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करते हुए अपनी यात्रा को पूरा करते वक्त दिक्कत और परेशानी न आए।
विज्ञापन

चौधरी ने कहा कि हमारे क्षेत्र में कई प्रसिद्ध मंदिर है, जहां कई राज्यों से श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं और ऐसे में रास्ते सही होने चाहिए। इसके अलावा पुलिस प्रशासन भी ट्रैफिक व्यवस्था के इंतजाम सही करे और बिजली और पानी की परेशानियों को भी दूर करें। आजकल बिजली की किल्लत बढ़ रही है और नवरात्रों पर यह समस्या न बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed