फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   government ready for Haryana Punjabi TGT recruitment

टीजीटी पंजाबी भर्ती के लिए हरियाणा सरकार तैयार

Wed, 17 Feb 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 Feb 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
government ready for Haryana Punjabi TGT recruitment

हरियाणा सरकार 189 पंजाबी शिक्षकों की भर्ती के लिए तैयार हो गई है। इससे पूर्व पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद मामले से संबंधित ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) की भर्ती प्रक्रिया शुरू न करने पर हाईकोर्ट की ओर से हरियाणा की प्रमुख शिक्षा सचिव केसनी आनंद अरोड़ा को नोटिस जारी किया गया था।

विज्ञापन


सरकार की ओर से अब बताया गया है कि टीजीटी पंजाबी के कुल 210 पद हैं, इनमें से 21 विशेष पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। शेष 189 शिक्षकों की भर्ती के लिए एचएसएससी को पत्र भेजा जा चुका है। हाईकोर्ट ने यह जवाब रिकार्ड पर लेते हुए सुनवाई एक  मार्च तक स्थगित कर दी है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने पिछले साल 14 सितंबर को प्रदेश में टीजीटी कैडर के सभी खाली पदों पर नियमित भर्ती करने का आदेश दिया था। आदेश में हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग को टीजीटी कैडर के पंजाबी, उर्दू, डीपीई सहित टीजीटी अंग्रेजी भाषा के शिक्षकों के सभी स्वीकृत खाली पद भरने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश जारी हुए चार माह बीतने के बावजूद अभी तक शिक्षा विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी कारण कुछ अभ्यर्थियों ने एडवोकेट जगबीर मलिक के माध्यम से अब अवमानना याचिका दायर की थी।

जगबीर मलिक ने बहस करते हुए कहा था कि हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि टीजीटी कैडर में पंजाबी, अंग्रेजी, डीपीई के स्वीकृत पदों में से खाली बचे सभी पदों पर रेगुलर भर्ती की जाए। यह भी स्पष्ट किया था कि टीजीटी अंग्रेजी के कुल 5815 स्वीकृत पदों में से विज्ञापित 1034 पदों के अलावा शेष बचे रिक्त पदों पर भी नियमित भर्ती करे।


बेंच को बताया गया कि शिक्षा विभाग ने टीजीटी अंग्रेजी के 5815 स्वीकृत पदों में से केवल 1034 पदों पर ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।

हाईकोर्ट को बताया गया कि वर्ष 2011 में टीजीटी पंजाबी एचटेट पास कर चुके कई याचिकाकर्ताओं के प्रमाणपत्र की वैधता की अवधि इस वर्ष खत्म हो जाएगी और फरवरी तथा मार्च में उनकी उम्र भी 42 साल हो जाएगी। कहा कि ऐसी स्थिति में वह ओवरएज भी हो जाएंगे और भविष्य में आवेदन करने के योग्य ही नहीं रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed