फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   government provide food packet to poor people in lunch

बड़ी राहतः अब भूखा नहीं रहना पड़ेगा, सरकार उपलब्ध कराएगी खाना, ये रहे रेट

Fri, 31 Mar 2017 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 31 Mar 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
government provide food packet to poor people in lunch
अन्नपूर्णा अक्षयपात्र योजना के तहत भोजन - फोटो : Demo Pic
महंगाई की मार में खाने को लेकर अब आपको भूखे नहीं रहना पड़ेगा। अगर आप दिन में चंडीगढ़ में खाना तलाश रहे हैं और पैसे की कमी है, तो ये खबर आपके लिए जरुरी है।  अब दोपहर को भी 10 रुपये का भोजन मिलना शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री अन्नपूर्णा अक्षयपात्र योजना के तहत 1 हजार पैकेट भोजन दोपहर को भी बांटा जा रहा है। पीजीआई के बाहर, जीएमएसएच-16, मनीमाजरा मोटर मार्केट और सेक्टर-11 करुणा सदन बिल्डिंग में दोपहर के समय भोजन बांटे जाने की शुरुआत हुई है। 
विज्ञापन


शुक्रवार से सेक्टर-38 मोटर मार्केट में मैकेनिक और अन्य लोगों के लिए भी भोजन सप्लाई शुरू होगी। प्रशासन ने कई संगठनों के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों को सस्ता और पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने की पहल की थी। इसके तहत पहले केवल रात के समय का भोजन ही बांटा जा रहा था। रात के समय इंडस्ट्रियल एरिया स्थित चार नंबर कॉलोनी, मनीमाजरा लेबर चौक, धनास पुनर्वास कॉलोनी, सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट, डड्डूमाजरा और सेक्टर-44 लेबर चौक पर 10 रुपये में खाना बांटा जाता है।
विज्ञापन

 

ऐसे तैयार होता है सस्ता खाना

government provide food packet to poor people in lunch
दिन में भी 1000 लोगों तक पहुंच रहा खाना
सेक्टर-11 करुणा सदन बिल्डिंग में रेड क्रॉस की देखरेख में यह भोजन तैयार होता है। रोटी बनाने के लिए विशेष मशीनें लगाई गई हैं जो ऑटो मोड पर रोटियां तैयार करती हैं। महिलाएं भोजन की पैकिंग करती हैं। पैकिंग में 6 रोटी-सब्जी और आचार दिया जाता है। भोजन का एक पैकेट एक व्यक्ति को दस रुपये में दिया जाता है।

इस स्कीम के शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कोई भूख से न मरे इसलिए ऐसे सभी जरूरतमंदों को सस्ता और पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाना है। चंडीगढ़ में इसकी सफलता को देखने के बाद पंजाब में भी इसके शुरू करने की बात चल रही है। पंजाब के अधिकारियों का दल इस पूरे प्रोजेक्ट को स्टडी कर जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed