फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government Libraries increased their fees in Chandigarh

चंडीगढ़: अब किताबें पढ़ना जेब पर पड़ेगा भारी, दोनों सरकारी लाइब्रेरी ने दोगुनी की फीस 

Wed, 16 Jun 2021 11:31 AM IST
निवेदिता वर्मा कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़। 
कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़।  Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 16 Jun 2021 11:31 AM IST
सार

रीडिंग हॉल के समय को भी कम कर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक कर दिया गया है, जबकि पहले टीएस सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी-17 में रात आठ बजे तक और साउथ डिवीजीनल स्टेट लाइब्रेरी-34 में रात 10 बजे तक सदस्य पढ़ने के लिए बैठ सकते थे।

विज्ञापन
Government Libraries increased their fees in Chandigarh
लाइब्रेरी ने बढ़ाई सदस्यता फीस। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

चंडीगढ़ में अब किताबें पढ़ना महंगा हो गया है। लॉकडाउन के बाद पुस्तकालय ने अपने सदस्यता शुल्क दोगुने कर दिए हैं। पहले आजीवन सदस्यता के लिए 500 रुपये शुल्क था, अब शिक्षा विभाग ने ट्राइसिटी के सदस्यों के लिए इसे बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया है। वहीं अगर सदस्य का आधार कार्ड ट्राइसिटी के बाहर का है तो उसे दो हजार रुपये चुकाने होंगे। शहर में दो सरकारी लाइब्रेरी टीएस सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी-17 और साउथ डिवीजनल स्टेट लाइब्रेरी-34 है।

विज्ञापन


लॉकडाउन के बाद इस हफ्ते से इन्हें लोगों के लिए खोल दिया गया है। पुस्तकालय के सदस्य अब किताबें जारी करवाने के साथ वहां रीडिंग हॉल में बैठकर पढ़ाई भी कर सकते हैं। अब रीडिंग हॉल के समय को कम कर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक कर दिया गया है, जबकि पहले टीएस सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी-17 में रात आठ बजे तक और साउथ डिवीजीनल स्टेट लाइब्रेरी-34 में रात 10 बजे तक सदस्य पढ़ने के लिए बैठ सकते थे।
विज्ञापन



टीएस सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी-17 की लाइब्रेरियन डॉ. निजा ने बताया कि शाम के समय सैनिटाइजेशन की समस्या होती है, इसलिए शाम को ही लाइब्रेरी बंद करने का फैसला लिया गया है। वहीं सदस्यों के बीच सामाजिक दूरी बने रहे, इसके लिए रीडिंग हॉल में दो लोगों के बीच एक कुर्सी को खाली छोड़ा गया है। पुस्तकालयों में जनरल रीडर के अलावा वृद्धों और बच्चों के लिए अलग से सेक्शन बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्य बनने के लिए यह कागजात जरूरी

पुस्तकालयों का सदस्य बनने के लिए ट्राइसिटी या अन्य शहर के निवास का प्रमाण पत्र दिखाना होगा। इसके लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी और ओरिजनल कार्ड लाइब्रेरी में दिखाना है। आधार कार्ड की फोटोकॉपी के साथ एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई जानकारी भरकर सेल्फ एटेस्ट करके जमा करना है।

फॉर्म में दो पासपोर्ट साइज फोटो लगेंगी। इसके अलावा एक कार्ड पर दो किताबें 14 दिन के लिए जारी होंगी। इसके बाद यह दोबारा जारी करानी होंगी, अन्यथा एक किताब पर हर दिन एक रुपये जुर्माना लगेगा। इसमें लोग लाइब्रेरी की किताबों के अलावा मैगजीन, रीडिंग रूम, न्यूजपेपर सेक्शन, कंप्यूटर, विभिन्न विषयों पर रेफरेंस किताबें और शोध का लाभ ले सकते हैं।

यहां पढ़ने को मिलेंगी हर तरह की किताबें और अखबार
सेक्टर-17 और सेक्टर-34 स्थित लाइब्रेरी में साढे़ तीन लाख से ज्यादा नामी लेखकों की, हिंदी, पंजाबी, उर्दू व अंग्रेजी भाषा में साहित्य, समाज-शास्त्र, विज्ञान, गणित, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, उपन्यास, कविता-शास्त्र, लोक-प्रशासन, राजनीति-शास्त्र, रिसर्च स्टडीज, प्रतियोगी किताबें और विभिन्न विषयों पर रेफरेंस किताबें शामिल हैं।

इसके अलावा बच्चों के लिए अलग से सेक्शन बना है। जहां कहानियों, कविताओं और खेल, पहेलियों इत्यादि से संबंधित किताबों का भंडार हैं। न्यूज पेपर सेक्शन अलग से बनाया है, जहां रोजाना हिंदी, पंजाबी, अंग्रेजी और उर्दू भाषा के 35 अखबार आते हैं। ये दोनों पुस्तकालय यूटी शिक्षा विभाग की ओर से चलाए जाते हैं। दोनों लाइब्रेरी में करीब डेढ़ लाख सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed