{"_id":"5cfa0d56bdec220748580575","slug":"government-jobs-haryana-governement-ready-to-recruit-vacant-posts-before-assembly-elections-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी चाहिए तो तैयार रहें, चुनाव से पहले होगी बंपर भर्तियों की बरसात, हजारों पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरी चाहिए तो तैयार रहें, चुनाव से पहले होगी बंपर भर्तियों की बरसात, हजारों पद खाली
Fri, 07 Jun 2019 12:40 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
नौकरी
- फोटो : फाइल फोटो
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो तैयारी में जुट जाएं। क्योंकि चुनाव से पहले बंपर भर्तियां होंगी, कई विभागों में हजारों पद खाली पड़े हुए हैं। दरअसल, हरियाणा सरकार विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर सरकारी भर्तियां करने जा रही है। विभागों में खाली पड़े जेई, पटवारी, क्लर्क व ग्रुप डी के पदों को भरने के लिए विभागों ने बीते महीने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को डिमांड भी भेज दी है।
आयोग ने विभागों की डिमांड की जांच-पड़ताल के बाद आग्रह पत्रों को वापस भेज दिया है। चूंकि, उनमें एसबीसी यानी विशेष पिछड़ा वर्ग, बीसी-सी यानी पिछड़ा वर्ग सी श्रेणी, ईबीपी यानी आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग की लंबित भर्तियों और खाली पदों का कोई ब्योरा नहीं था। इसे देखते हुए मुख्य सचिव कार्यालय हरकत में आ गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों के प्रशासनिक सचिवों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि सात जून सुबह दस बजे तक नए सिरे से जेई, पटवारी, क्लर्क व ग्रुप डी के खाली पदों को भरने की डिमांड कर्मचारी चयन आयोग को भेजें। इसमें सरकार की ओर से किए गए बदलावों का विशेष ध्यान रखा जाए।
क्योंकि, सरकार ने पांच जून को ही निर्णय लिया है कि विशेष पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग सी श्रेणी और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पदों को अब सामान्य व अनारक्षित श्रेणी में भरा जाएगा। इसलिए आयोग को सभी विभाग खाली पद भरने की डिमांड बदलाव अनुसार ही भेजें ताकि एसबीसी, बीसी-सी और ईबीपी के लंबित पदों को सामान्य श्रेणी से भरा जा सके।
विभागों को खाली पद भरने की डिमांड हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन के जरिए भेजनी होगी। इसमें तय समय सीमा का विशेष ध्यान रखें।