{"_id":"66646f2c8324d3575b05a3fc","slug":"government-handed-over-the-responsibility-of-public-relations-committees-to-new-ministers-chandigarh-news-c-16-pkl1010-440561-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सरकार ने नए मंत्रियों को सौंपी लोक संपर्क समितियों की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सरकार ने नए मंत्रियों को सौंपी लोक संपर्क समितियों की जिम्मेदारी
विज्ञापन
सीएम नायब सिंह होंगे गुरुग्राम लोक संपर्क व परिवार समिति के अध्यक्ष
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने नए सिरे से जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समितियों के चेयरमैनों की नियुक्ति की। हरियाणा सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सीएम नायब सिंह को गुरुग्राम जिला लोक संपर्क एवं परिवार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल को पानीपत व पंचकूला का, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री मूलचंद शर्मा को नूंह और चरखी दादरी का, ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह को महेंद्रगढ़ और सोनीपत का, वित्त मंत्री जयप्रकाश दलाल को रोहतक और फरीदाबाद का, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल को पलवल और हिसार का, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को कैथल और फतेहाबाद की जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समितियों के चेयरमैनों की जिम्मेवारी दी है।
स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री सीमा त्रिखा को रेवाड़ी का, विकास एवं पंचायत राज्य मंत्री महिपाल ढांडा को जींद का, परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल को यमुनानगर व कुरुक्षेत्र का, सिंचाई एवं जल संसाधन राज्य मंत्री अभय सिंह यादव को झज्जर का, शहरी स्थानीय राज्य मंत्री सुभाष सुधा को करनाल और अंबाला का, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां व पिछड़े वर्ग कल्याण व अंत्योदय राज्य मंत्री बिशम्बर सिंह को सिरसा, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव राज्य मंत्री संजय सिंह को भिवानी की जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समितियों का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।