{"_id":"58ebe8584f1c1b6137cf5cf0","slug":"government-employees-will-be-charged-for-theft-of-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":" अगर अब सरकारी कर्मचारी करेगा बिजली चोरी, तो सरकार लेगी ये एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर अब सरकारी कर्मचारी करेगा बिजली चोरी, तो सरकार लेगी ये एक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 11 Apr 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी करने वाले सरकारी कर्मियों पर होगी कार्रवाई
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर अब कोई सरकारी कर्मचारी बिजली चोरी करते पकड़ा गया, तो उस पर सरकार डंडा चलाने की तैयारी कर बैठी है। उत्तर एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बिजली चोरी पर नकेल कसते हुए इसमें शामिल सरकारी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया है। निगम के प्रवक्ता ने बताया कि बिजली चोरी के दोष में पकड़े गए किसी भी विभाग में कार्यरत सरकारी कर्मचारी पर बिजली अधिनियम के साथ-साथ हरियाणा सिविल सर्विसेज रूल्स-2016 के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन पर भारी जुर्माने के साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
प्रदेश में फिलहाल करीब 2.5 लाख कर्मचारी विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं जबकि 1.5 लाख से अधिक कर्मचारी बोर्ड, कॉर्पोरेशन और निगमों में कार्यरत हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में की गई छापामारी के दौरान सरकारी कर्मचारियों के परिसरों में बिजली चोरी के कई मामले सामने आए हैं। अब तक जिन पर केवल बिजली अधिनियम के तहत ही कार्रवाई की गई, जबकि संबंधित विभागों को जानकारी भी नहीं दी गई, जहां वह कार्यरत हैं।
ऐसे मामलों में सख्ती करते हुए उत्तर व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने यह फैसला किया है कि बिजली चोरी में अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी संलिप्त पाया गया तो उन पर बिजली अधिनियम के तहत कार्रवाई के अलावा उनसे संबंधित विभाग को भी जानकारी दी जाएगी। इससे उन पर जुर्माने के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकेगी।