फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government busy in preparations for procurement of Kharif crops, target set to procure 60 lakh metric tonnes of paddy

Chandigarh News: खरीफ फसलों की खरीद की तैयारियों में जुटी सरकार, 60 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का रखा लक्ष्य

Thu, 22 Aug 2024 05:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Government busy in preparations for procurement of Kharif crops, target set to procure 60 lakh metric tonnes of paddy
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की एसीएस ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आगामी खरीफ खरीद सीजन 2024-25 के दौरान फसलों की खरीद की तैयारियों को लेकर सरकार जुट गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बुधवार को राज्य की सभी खरीद संस्थाओं, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग तथा भारतीय खाद्य निगम, पंचकूला के प्रमुखों व राज्य के राइस मिलर के प्रधानों के साथ बैठक की। बैठक में सरकार के पूल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए 2.31 लाख एमटी कुल 3.83 लाख एमटी बाजरे और लगभग 60.00 लाख एमटी धान खरीद का लक्ष्य तय किया है। बैठक में फसलों की खरीद से संबंधित व्यवस्थाओं जैसे कैरेट, बोरियों और भंडारण क्षमता, परिवहन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बताया गया कि खरीफ की फसलों की खरीद के लिए राज्य की मंडियों में बारदाना और भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था है। राज्य में खरीफ खरीद सीजन 2024-25 के दौरान फसलों की खरीद के लिए धान, बाजरा, मक्का, मूंग, मूंगफली, तिल, अरहर तथा उड़द के लिए क्रमशः 241, 91, 19, 38, 7, 27, 22 व 10 मंडियां व खरीद केंद्र खोले जाएंगे। सुमिता मिश्रा ने मंडियों में सीसीटीवी कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक वेटब्रिज की भी व्यवस्था करवाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। किसानों की सुविधा के लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचकूला के कार्यालय में हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2600 स्थापित किया गया है। बैठक में हैफेड के प्रबंधक निदेशक जे गणेशन, हरियाणा राज्य भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक के. मकरंद पाण्डुरंग, भारतीय खाद्य निगम, हरियाणा मंडल, पंचकूला की महाप्रबंधक शरणदीप कौर बराड़, कृषि विभाग के निदेशक राज नारायण कौशिक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक मुकुल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed