फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government adamant on e-tendering Sarpanch gathering in Panchkula for siege of CM residence

सरकार ई टेंडरिंग पर अड़ी: चंडीगढ़ कूच के दौरान पुलिस और सरपंच आमने-सामने, हुई झड़प

Wed, 01 Mar 2023 03:31 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 01 Mar 2023 03:31 PM IST
सार

प्रदेशभर से हजारों सरपंच पंचकूला में एकजुट होकर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकले। सरपंच एसोसिएशन का कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सरपंचों के प्रदर्शन को देखते हुए सरकार के साथ-साथ पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।

विज्ञापन
Government adamant on e-tendering Sarpanch gathering in Panchkula for siege of CM residence
सरपंच संघ ने दी आंदोलन चेतावनी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हरियाणा सरकार ई टेंडरिंग लागू करने पर अड़ी है। इसके विरोध में सरपंचों ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए पंचकूला से चंडीगढ़ कूच किया। सोमवार को पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली और सरंपच एसोसिएशन बेनतीजा रहने पर अब गेंद सरकार के पाले में थी। इस पर मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साफ कर दिया कि सरकार ई टेंडरिंग मामले में पीछे हटने वाली नहीं है। पहले ई टेंडरिंग लागू करेंगे और इसमें खामियां मिलीं तो उन्हें दूर किया जाएगा।

विज्ञापन


उधर, सरंपच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर सिंह समैण ने वीडियो जारी कर एलान किया है कि एक मार्च को प्रदेशभर से हजारों सरपंच पंचकूला में एकजुट होकर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकले। सरपंच एसोसिएशन का कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सरपंचों के प्रदर्शन को देखते हुए सरकार के साथ-साथ पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। पंचकूला में विशेष रूप से सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बजट और ई टेंडरिंग को लेकर ली विधायकों से फीडबैक
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा में पेश किए गए 2023-24 के बजट और ई टेंडरिंग को लेकर विधायकों से फीडबैक लिया। यहां चंडीगढ़ स्थित भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल विधायकों से रूबरू हुए। मनोहर लाल ने एक एक करके विधायकों से राय ली और जमीनी स्तर पर इसका असर कितना है, इसको लेकर भी विधायकों से सुझाव मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोहर लाल भाजपा कार्यालय में विधायकों से हुए रूबरू 
बताया जा रहा है कि भाजपा के कुछ विधायकों ने सरपंचों के हक में बात कहते हुए ई टेंडरिंग मामले में सरपंचों को कुछ रियायत देने की बात कही। वहीं, कुछ विधायकों ने दबी जुबान में ई टेंडरिंग को लाभकारी बताते हुए बीच का रास्ता निकालने की अपील की। हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा नई व्यवस्था पंचायतों के हक में और इससे कार्यों में गुणवत्ता आएगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।

सीएम ने विधायकों की ड्यूटी लगाई
मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों की ड्यूटी लगाते हुए कहा कि वह अपने अपने हलके के सरपंचों को ई टेंडरिंग के फायदे बताएं, साथ ही ग्राम पंचायतों से विकास कार्यों के प्रस्ताव दिलवाएं। जवाब में विधायकों ने कहा कि वह इसको लेकर कई बार प्रयास कर चुके हैं, लेकिन सरपंच मानने को तैयार नहीं है। विधायकों ने कहा कि गांवों में माहौल खराब हो रहा है, इसलिए जल्दी इस आंदोलन को समाप्त कराया जाए।

वहीं, बजट को लेकर विधायकों ने मुख्यमंत्री की तारीफ में कसीदे पढ़े। विधायकों ने एक सुर में कहा कि बजट में कोई भी नया कर नहीं लगाने से जनता को राहत मिली है, जबकि हर वर्ग के लिए बजट में घोषणाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को कहना है कि जनता के बीच जाकर में बजट की घोषणाओंं और नई नीतियों के बारे में अवगत कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed