फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government accused of discrimination for not appointing a commissioner from general category

Chandigarh News: जनरल वर्ग का आयुक्त नियुक्त न करने पर सरकार पर भेदभाव का आरोप

Wed, 13 Aug 2025 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Government accused of discrimination for not appointing a commissioner from general category
मोहाली। जनरल वर्ग ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चीफ आर्गेनाइजर श्याम लाल शर्मा ने पंजाब सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाकर कहा कि तीन साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद जनरल वर्ग का आयुक्त नियुक्त नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि 2021 में आयोग का गठन हुआ था, लेकिन चेयरमैन के इस्तीफे के बाद से पद खाली है। न तो चेयरपर्सन, वाइस चेयरमैन या सदस्य नियुक्त हुए हैं और न ही दफ्तर का स्टाफ तैनात हुआ है। शर्मा ने आरोप लगाया कि आरक्षण नीति की गलत व्याख्या कर विभागों में कोटे से अधिक पदोन्नतियां दी जा रही हैं, जिससे जनरल वर्ग के अधिकारियों को नुकसान हो रहा है। कमेटी ने तुरंत नियुक्ति और आयोग को सक्रिय करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed