फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Governing Council meeting held in 20 years, teachers' issues not discussed

Chandigarh News: 20 साल में हुई गवर्निंग काउंसिल की बैठक, शिक्षकों के मुद्दों पर चर्चा नहीं

Fri, 20 Oct 2023 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Governing Council meeting held in 20 years, teachers' issues not discussed
चंडीगढ़।
विज्ञापन

सेक्टर-नौ स्थित यूटी सचिवालय में वीरवार को शाम चार बजे चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा अभियान की गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई। 20 साल में काउंसिल की पहली बैठक में प्रशासक ने केंद्र प्रवर्तित समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में हुए काम, सम्मिलित योजना, इसमें कार्यरत शिक्षक, बजट और उपब्धियों की समीक्षा की।
बैठक में प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल, शिक्षा सचिव पूर्वा गर्ग, स्कूल शिक्षा निदेशक हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एक घंटा चली बैठक में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों, उसमें कार्यरत नियमित, अनुबंध और गेस्ट फैकल्टी शिक्षक, समग्र शिक्षा, पीएम पोषण योजना के बारे में बताया गया। साथ ही समग्र शिक्षा के विभिन्न प्रोजेक्ट पर चल रहे काम और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। समग्र शिक्षा में कार्यरत 1000 से अधिक शिक्षकों को बैठक का लंबे समय से इंतजार था, जिसकी वह काफी समय से मांग भी कर रहे थे। शिक्षकों को आशा थी कि बैठक में उनकी लंबित मांगों को भी उठाया जाएगा लेकिन उनके हाथ निराशा ही लगी।
विज्ञापन




धरी रह गई समग्र शिक्षा के शिक्षकों की मांगें

ज्वाइंट टीचर्स एसोसिएशन (जेटीए) ने शिक्षकों के मुद्दों को बुधवार को प्रमुखता से उठाया था ताकि वीरवार को हो रही बैठक में उनपर संज्ञान लिया जाए। इसमें समग्र शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों के छठे वेतन आयोग का एरियर, सातवें वेतन आयोग को लागू करना, महंगाई भत्ते को 38 प्रतिशत से 42 प्रतिशत करना, मेडिकल लीव आदि मुद्दे शामिल रहे। गवर्निंग काउंसिल में शिक्षकों के किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक शुरू होने से पूर्व शिक्षकों के एरियर को लेकर बात उठी थी लेकिन अधिकारियों द्वारा बात को टाल दिया गया। ज्वाइंट टीचर्स एसोसिएशन के कानूनी सलाहकार अरविंद राणा ने बताया गवर्निंग काउंसिल की बैठक का प्रावधान हर साल होना था लेकिन 2003 में सर्व शिक्षा अभियान का समग्र शिक्षा अभियान में आने से पहली बार यह बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स

कार्य और उपलब्धियों पर की बैठक

बैठक में समग्र शिक्षा अभियान के तहत सभी स्कूल में हुए कार्य, अभी चल रहे प्रोजेक्ट और उनमें हुए विकास पर चर्चा की गई। बैठक में अभियान के तहत सभी योजनाओं की समीक्षा की गई। -हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़, स्कूल शिक्षा निदेशक





प्रशासक के समक्ष रखेंगे समस्याएं
हमें आशा थी कि बैठक में शिक्षकों की प्रस्तावित समस्याओं पर चर्चा की जाएगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हम प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित को अपना प्रस्ताव सौंप चुके हैं। दोबारा प्रशासक के समक्ष अपनी समस्याएं रखेंगे। -अरविंद राणा, जेटीए कानूनी सलाहकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article