फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Got 12 more days to know the actual number of children decreased from class 1st to class 5th.

Chandigarh News: पहली से पांचवीं तक घटे बच्चों की असल संख्या जानने के लिए 12 दिन का और समय मिला

Mon, 20 Nov 2023 08:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 08:53 PM IST
विज्ञापन
Got 12 more days to know the actual number of children decreased from class 1st to class 5th.
पहली से पांचवीं कक्षा में बच्चों की संख्या कम होने पर एसीएस ने ली सभी बीईओ की बैठक
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक के पिछले साल के मुकाबले इस बार 1.21 लाख बच्चों की कमी के आंकड़ों को दुरुस्त करने के लिए शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को 12 दिन का और समय दिया है। अब सभी डीईईओ 30 नवंबर तक संबंधित स्कूल में असल दाखिल बच्चों और एमआईएस पोर्टल पर दर्ज बच्चों की जानकारी दे सकेंगे। यह फैसला यहां शिक्षा विभाग के एसीएस सुधीर राजपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया। बैठक में सभी जिलों के डीईईओ वीसी के माध्यम से जुड़े। बैठक में सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों से अब तक का फीडबैक लिया। इससे पहले विभाग ने आदेशों में 17 नवंबर तक रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे।


डीईईओ ने बताई तकनीकी दिक्कतें
बैठक में डीईईओ ने तकनीकी और व्यावहारिक दिक्कतों के बारे में बताया। कहा कि काफी संख्या में ऐसे प्रवासी बच्चे हैं, जिनके आधार कार्ड हैं और न ही परिवार पहचान पत्र है। इन समस्याओं के समाधान के लिए स्कूल में ही टेंपररी पीपीपी आईडी तैयार की जाएगी। इसके अलावा, आधार कार्ड भी स्कूल में ही बनाए जा सकेंगे। पीपीपी के लिए पहले ओटीपी बच्चे के माता-पिता के मोबाइल नंबर पर जाता था, लेकिन अब संबंधित स्कूल टीचर के मोबाइल पर देने का विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed