पढ़िए, गोपाल कांडा की पार्टी का घोषणा पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर घर को 200 यूनिट, किसानों के ट्यूबबेल और धार्मिक स्थलों को मुफ्त बिजली देने के वादे के साथ हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) ने शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में पार्टी ने कुल 85 वादे किए हैं।
इसमें आठवीं से ऊपर के बच्चों को लैपटॉप, पुलिस सहित अन्य सभी सरकारी कर्मचारियों को पंजाब से ज्यादा वेतन, बुजुर्गों को प्रतिमाह 2500 रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की गई है।
पार्टी अध्यक्ष गोपाल कांडा ने कहा कि गरीबों को बेटी बोझ न लगे, इसके लिए बेटी के जन्म पर 5100 रुपये, पालन-पोषण के लिए 1000 रुपये प्रतिमाह और शादी के समय 1.51 लाख रुपये बतौर शगुन सरकार की ओर से दिए जाएंगे। यह सुविधा एक ही बेटी पर नहीं बल्कि दूसरी बेटी पर भी मिलेगी।
युवाओं को रोजगार देंगे कांडा
गोपाल कांडा ने कहा कि हरियाणा के पास अपार भू-संपदा (माइंस) है। इसके बावजूद यहां के लाखों युवा बेरोजगार हैं। हलोपा की सरकार बनने पर इन युवाओं की सोसाइटी बनाकर भू-संपदा की जिम्मेदारी दी जाएगी।
इससे युवाओं को रोजगार और सरकार को बड़ी मात्रा में राजस्व मिलेगा। कांडा ने कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर सबसे पहला काम पुलिस केसाथ राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को पंजाब से ज्यादा वेतन देने का किया जाएगा।
उनकी सरकार महिला कर्मचारियों को साल में तेरह महीने का वेतन देगी। राशन की दुकानों केबेहतर परिचालन के लिए सरकार की ओर से दुकानदारों को उचित मानदेय दिया जाएगा।
कांडा के घोषणा पत्र में ये वायदे भी
- गांवों में शराब ठेके वहां की महिलाओं और पंचायत की मंजूरी पर ही खुलेंगी
- गरीब परिवारों को 100 वर्गमीटर के प्लॉट पर टू बेडरूम का आशियाना मिलेगा
- घरेलू व सामाजिक झगड़े के फैसलों का अधिकार खाप पंचायत व जातीय संगठन को मिलेगा
- हिमाचल केबद्दी की तर्ज पर हरियाणा में तीन टैक्स फ्री जोन की स्थापना
- उद्योग लगाने के लिए कारोबारियों के लिए सिंगल विंडो योजना
- टैक्स फ्री जोन में 80 फीसदी रोजगार हरियाणा केलिए सुनिश्चित होगा
- दुकान व दुकानदार की सुरक्षा के लिए बीमा और सीसीटीवी कैमरा
- फिल्मों केप्रति बढ़ते रूझान को देखते फिल्म सिटी स्थापित होगी
- विश्वस्तरीय सुविधाओं वाली अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स सिटी का निर्माण
उम्मीदवारों की पहली सूची अगले सप्ताह
गोपाल कांडा ने कहा कि पार्टी के उम्मीदवारों के चयन का काम पूरा हो गया है। अगले सप्ताह पार्टी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। पहली सूची में 35 से 40 उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है।
लोक-लुभावनी घोषणाओं को पूरा करने केलिए हलोपा सरकार धन कहां से जुटाएगी के सवाल पर कांडा ने कहा कि मुझे पैसा कमाना अच्छी तरह से आता है। हवाई चप्पल से लेकर हवाई जहाज के परिचालन का भलीभांति अनुभव है।