फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Google trending graph of Subhash Barala and Vikas Barala

बेटे के कारनामे से उछला सुभाष बराला का सर्चिंग ग्राफ, दिनभर रहे ट्रैंडिग में

Tue, 08 Aug 2017 09:23 AM IST
amarujala.com- Written by: रिशु राज सिंह
amarujala.com- Written by: रिशु राज सिंह Updated Tue, 08 Aug 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
Google trending graph of Subhash Barala and Vikas Barala
Trending Graph of Vikas Barala
 हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकाश बराला प्रकरण के बाद इंटरनेट पर उन्हें सर्च करने वालों की लंबी लाइन लग गई है। सोमवार सुबह तक सुभाष बराला को सर्च करने वालों की तादाद अच्छी खासी थी लेकिन यूटी पुलिस के प्रेस कांफ्रेस के बाद अचानक सर्च इंजन की बयार बदली और विकास बराला ज्यादा सर्च किए गए।
विज्ञापन


गूगल ट्रेंड्स पर गौर करें तो सुभाष बराला के सर्चिंग ग्राफ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी पीछे छोड़ दिया। शुक्रवार देर रात की घटना का असर इंटरनेट पर सोमवार देर शाम तक साफ दिखाई दिया। यूटी पुलिस के प्रेस कांफ्रेस के बाद विकास बराला को 100 के स्केल पर 81 लोगों ने सर्च किया जबकि सुभाष बराला और सीएम मनोहर लाल को 61 और 4 लोगों के सर्च किया।
विज्ञापन


हालांकि इसके बाद विकास का ग्राफ थोड़ा धीमा हुआ लेकिन शाम सात बजे इसमें फिर तेजी देखने को मिली। दिलचस्प बात यह भी है कि सोमवार दोपहर करीब 4 बजे अचानक सुभाष बराला का सर्चिंग ग्राफ 100 के आंकड़े को छू गया। दरअसल, यह वो समय था जब मीडिया में खबरें आई कि सुभाष बराला ने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन बाद में यह महज एक अफवाह निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर ट्रेंड करता रहा #बेटी_बचाओ_भाजपा_से

Google trending graph of Subhash Barala and Vikas Barala
twitter - फोटो : getty images
दिनभर ट्रेंड करता रहा #बेटी_बचाओ_भाजपा_से
चंडीगढ़ में आईएएस अधिकारी की बेटी से छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला सोमवार को दिनभर ट्विटर पर भी ट्रैंड करता रहा। '#बेटी_बचाओ_भाजपा_से' के साथ हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। बता दें कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं भाजपा का नारा है, चंडीगढ़ के मुद्दे को निशाने पर लेते हुए ये नारा कुछ इस तरह ट्रेंड कर रहा था। हालांकि शाम को चंडीगढ_की_शेरनी, ChandigarhStalking और चंडीगढ़ के एसएसपी ईश सिंघल भी ट्रेंड करने लगे। 

ट्विटर पर घमासान
- शुक्र है चंडीगढ़ पुलिस ने भाजपा नेता के लड़के को केवल जमानत दी। वरना वो तो पीड़ित लड़की से राखी बंधवा कर मामले को रफा-दफा भी कर सकती थी। - मंजुल

- अबसे भाजपा का नया नारा, बेटी डराओं-बेटा बचाओं - जयवीर शेरगिल, वकील, सुप्रीमकोर्ट

- BJP नेता का मामला है इसलिए चंडीगढ़ की बेटी अबतक 'देश की बेटी' नहीं बन पाई।' - इमरान प्रतापगरी

- जिस विकास को सारा देश पिछले तीन सालों से ढूंढ़ता फिर रहा था वो 'विकास' बराला चंडीगढ़ में एक लड़की को छेड़ता हुआ पकड़ा गया - बलराज ढांडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed