फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Name of Chandigarh famous Matka Chowk appeared on Google as Baba Labh Singh Chowk, Corrected Mistake after Objection

पहचान को नुकसान:  गूगल पर चंडीगढ़ के प्रसिद्ध मटका चौक का नाम दिखा बाबा लाभ सिंह चौक, आपत्ति के बाद सुधारी गलती

Tue, 27 Jul 2021 02:18 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 27 Jul 2021 02:18 AM IST
सार

कृषि कानूनों के विरोध में किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। चंडीगढ़ का मटका चौक इस विरोध का मुख्य स्थल बना हुआ है। किसान आंदोलन के एक समर्थक बाबा लाभ सिंह ने यहां स्थायी ठिकाना ही बना लिया है। 

विज्ञापन
Name of Chandigarh famous Matka Chowk appeared on Google as Baba Labh Singh Chowk, Corrected Mistake after Objection
गूगल में मटका चौक का नाम दिखा बाबा लाभ सिंह चौक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान आंदोलन की आड़ में शरारती तत्वों ने चंडीगढ़ की पहचान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। गूगल में सोमवार को चंडीगढ़ के नक्शे पर मटका चौक का नाम बाबा लाभ सिंह चौक दिखा। इस संबंध में एक मैसेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब यह मैसेज लोगों के पास पहुंचा तो उन्होंने गूगल को ई-मेल कर सख्त विरोध जताया और एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दे डाली। सोमवार देर शाम गूगल ने अपनी गलती मानी और नक्शे पर उसे दोबारा से मटका चौक कर दिया।

विज्ञापन


दरअसल मटका चौक पर पिछले छह महीने से किसान आंदोलन के समर्थन में कई लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें से एक बाबा लाभ सिंह हैं, जिन्होंने वहीं पर अड्डा जमाया हुआ है। 70 वर्षीय लाभ सिंह ने मटका चौक पर ही तंबू गाड़ दिया था। चाहे बारिश हो या गर्मी, वे वहीं पर डटे हुए हैं। पुलिस ने कई बार उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही। उल्टा बाबा के समर्थन में लोग वहां पहुंचने लगे। 
विज्ञापन



पंजाब के कांग्रेस व अकाली दल के कई नेता भी उन्हें समर्थन देने के लिए मटका चौक पर आ चुके हैं। इसी दौरान किसी शरारती तत्व ने गूगल को ई-मेल कर मटका चौक का नाम बाबा लाभ सिंह के नाम पर करने का आग्रह किया। गूगल ने अर्जी स्वीकार कर मटका चौक का नाम अपने नक्शे पर बदल दिया। गूगल को देख एप बेस्ड टैक्सी ओला व उबर में भी मटका चौक के बजाय बाबा लाभ सिंह चौक दिखने लगा। इसके साथ नक्शे पर किसान एकता जिंदाबाद का स्लोगन भी दिखाई पड़ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नाम बदलने पर लोग नाराज थे, गूगल से की थी शिकायत
मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने गूगल को ई-मेल कर आपत्ति जताई और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इनमें से साइबर एक्सपर्ट राजेश राणा ने बताया कि जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने गूगल को चार बार ई-मेल भेजकर अपनी गलती सुधारने को कहा। इसके बाद में गूगल को बाबा लाभ सिंह चौक का नाम बदलकर मटका चौक करना पड़ा।


कैसे बदला जाता है नाम 
साइबर एक्सपर्ट राजेश राणा ने बताया कि जब कई लोग एक साथ किसी जगह का नाम बदलने के लिए गूगल को सुझाव देते हैं तो सर्च इंजन के अधिकारी विचार-विमर्श कर उसका नाम अपने नक्शे पर बदल देते हैं। हालांकि यह पूरी तरह से गैरकानूनी है। राजेश के मुताबिक अपने नक्शे पर नाम बदलने से पहले भारत सरकार व जिला प्रशासन से अनुमति लेना आवश्यक होता है। यदि वे स्वीकृति देते हैं तो उसका नाम बदला जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed