Punjab News: पंजाब में बिना ड्राइवर पटरी पर दौड़ी मालगाड़ी, फिरोजपुर मंडल में मचा हड़कंप, देखें वीडियो
जम्मू के कठुआ से एक मालगाड़ी बिना ड्राइवर के पंजाब के होशियारपुर पहुंच गई। जब ट्रेन वहां रुकी तो रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। दरअसल, ट्रेन में ड्राइवर और गार्ड नहीं थे। गनीमत रही है कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के कठुआ स्टेशन पर रुकी एक मालगाड़ी अचानक पठानकोट की ओर ढलान के कारण बिना ड्राइवर के चलने लगी। ट्रेन को होशियारपुर के ऊंची बस्सी के पास रोका गया। रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक घटना सुबह साढ़े सात बजे की है। मालगाड़ी में दो इंजन भी लगे थे। बिना ड्राइवर के ट्रेन चलने की सूचना मिलते ही पूरे फिरोजपुर मंडल में हड़कंप मच गया और जम्मू तवी लाइन के स्टेशनों पर इमरजेंसी हूटर बजने लगे। आनन फानन एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को भी मालगाड़ी के पीछे रवाना किया गया। इसके बाद मालगाड़ी को उच्ची बस्सी में रोका गया। ट्रेन का एक इंजन बंद था और दूसरा इंजन चल रहा था।
70 की रफ्तार से दौड़ी मालगाड़ी
मालगाड़ी कठुआ से होशियारपुर के ऊंची बस्सी तक 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ी। इसकी जानकारी मिलते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि बड़ी जद्दोजहद के बाद अधिकारियों ने मालगाड़ी को रोकने में सफलता हासिल की। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह जम्मू के कठुआ रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी खड़ी थी और उसका इंजन चालू था। इसी बीच लोको पायलट इंजन से नीचे उतर गया। इतने में मालगाड़ी बिना लोको पायलट के ही दौड़ने लगी।अधिकारियों ने इसे पहले पठानकोट में रोकने की कोशिश की लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। एहतियात के तौर पर पठानकोट रेलवे स्टेशन पर लाइन को क्लीयर किया गया। इसके अलावा पठानकोट को जाने वाली सभी ट्रेनों को रोका गया। मालगाड़ी को मुकेरियां के पास भी रोकने की कोशिश की गई। यहां भी कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद ऊंची बस्सी के पास ट्रेन के रुकने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
A Freight Train which was at a halt at Kathua Station suddenly started running due to a slope towards Pathankot, without the driver. The train was stopped near Ucchi Bassi in Mukerian Punjab. An inquiry into the matter has been started: Divisional Traffic Manager, Jammu.… pic.twitter.com/ERv122pi4P
— ANI (@ANI) February 25, 2024
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.