{"_id":"694cf32cfaa4890de40d79b5","slug":"goods-being-sold-for-one-rupee-in-chandigarh-crowds-of-buyers-gathered-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रुपये में टीवी-फ्रिज: चंडीगढ़ में नगर निगम के स्टोर पर उमड़ी भीड़, मेयर भी पहुंची खरीदारी करने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रुपये में टीवी-फ्रिज: चंडीगढ़ में नगर निगम के स्टोर पर उमड़ी भीड़, मेयर भी पहुंची खरीदारी करने
Thu, 25 Dec 2025 01:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:52 PM IST
सार
मेयर हरप्रीत कौर बबला और नगर आयुक्त अमित कुमार भी यहां पहुंचे और दोनों ने यहां से अपने लिए एक रुपये में किताबें खरीदी हैं। दोपहर 12 बजे तक सबसे ज्यादा लोगों ने यहां से अपनी पसंद का सामान खरीदा।
विज्ञापन
एक रुपये स्टोर में खरीदारी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ नगर निगम की तरफ से सेक्टर 38 सी के रानी लक्ष्मी भाई महिला भवन में एक रुपये स्टोर खोला गया है। यहां टीवी, फ्रिज, ऑक्सीजन इंसुलेटर तक 1 रुपये में बिक रहा है। सामान खरीदने के लिए बाहर तक लाइन लगी हुई है। निगम की टीम एक बार में पांच महिलाओं और पांच पुरुषों को अंदर भेज रही है।
मेयर हरप्रीत कौर बबला और नगर आयुक्त अमित कुमार भी यहां पहुंचे और दोनों ने यहां से अपने लिए एक रुपये में किताबें खरीदी हैं। दोपहर 12 बजे तक सबसे ज्यादा लोगों ने यहां से अपनी पसंद का सामान खरीदा। किताबें, कपड़े, जूते, चप्पल और बर्तन तक एक रुपये में मिल रहा है। यहां से एक रुपये में सम्मान भी खरीद सकते हैं। कुछ लोग, जिनको सम्मान के तौर पर मोमेंटो मिला था, दे गए हैं।