फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Good news: Pension for those with more than 70 percent disability doubled

अच्छी खबर: 70 फीसदी से अधिक विकलांगता वालों की पेंशन दोगुना

Mon, 27 Jul 2020 02:51 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 27 Jul 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
Good news: Pension for those with more than 70 percent disability doubled
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

समाज कल्याण विभाग ने 70 फीसदी से अधिक विकलांगता वाले दिव्यांगों की पेंशन राशि एक हजार रुपये से बढ़ाकर दो हजार रुपये कर दी है। शहर में रहने वाले 380 दिव्यांगों को इसका लाभ मिलेगा। जानकारी के अनुसार सेंटर फॉर ह्यूमन राइट इनिशिएटिव और ट्रेनिंग एंड रिसर्च एसोसिएशन (चित्रा) पिछले दो सालों से समाज कल्याण विभाग से 70 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाने की मांग कर रही थी।

विज्ञापन


मांग पर अमल करते हुए विभाग ने 70 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले दिव्यांगों की पहचान की है। शहर में 2400 से अधिक दिव्यांगों में से 380 ऐसे दिव्यांग मिले हैं, जिनकी विकलांगता 70 प्रतिशत से अधिक है। विभाग ने इस संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। चित्रा के क्षेत्रीय संयोजक एसके नायर और चंडीगढ़ प्रधान टीसी गुप्ता ने विभाग के इस फैसले का स्वागत किया है। जानकारी के अनुसार अब विभाग ऐसे और लाभार्थियों को चिन्हित करने जा रहा है। ऐसा होने से करीब 100 और लोगों को इसका फायदा होगा।
विज्ञापन


विभाग ने इस फैसले को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह फैसला 2016 से लागू किया जाएगा। बकाया पेंशन की राशि का भुगतान जल्द ही कर दिया जाएगा। -यशपाल गर्ग, सचिव, समाज कल्याण विभाग, यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed