फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GOOD NEWS OF VEHICLE DRIVER

HSNP: वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर

Thu, 13 Feb 2014 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Feb 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
GOOD NEWS OF VEHICLE DRIVER

पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने के लिए मची मारामारी को देखते हुए एचएसआरपी वेंडर ने काउंटर और स्टाफ बढ़ाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


बुधवार को आरएलए के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में वेंडर ज्यादा स्थानों पर एचएसआरपी लगाने के लिए तो तैयार नहीं हुआ, लेकिन वेंडर ने कहा की भीड़ को देखते हुए तीनों स्थानों के साथ साथ एसटीए में भी काउंटर बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन


सेक्टर-17 स्थित आरएलए कार्यालय, सेक्टर-42 स्थित एसडीएम (साउथ) और इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-1 स्थित एसडीएम (ईस्ट) कार्यालय में अब एचएसआरपी के लिए दो-दो काउंटर होंगे और यहां आठ-आठ फिटर के साथ आठ कर्मचारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी इन तीनों कार्यालयों में एक-एक काउंटर है और चार चार फिटर हैं। एचएसआरपी लगाने वाले कर्मचारी भी चार चार हैं। इनकी संख्या अब दोगुनी कर दी जाएगी।

एचएसआरपी अभी सिर्फ तीन स्थानों पर ही लगती है और यहां जगह काफी कम है, जिससे लोगों को दिक्कत आती हैं। आरएलए ने इन तीन कार्यालयों के अलावा सात और स्थानों का चयन भी कर लिया है जहां एचएसआरपी लगनी है। वेंडर को यह तय करना था कि वह इन सात स्थानों में से किन्हें चुनता है, लेकिन वेंडर ने स्पष्ट किया कि किराया ज्यादा होने से वह एचएसआरपी अन्य स्थानों पर नहीं लगा सकते हैं। इसलिए काउंटर बढ़ा दिए जाएंगे।

ध्यान रहे कि अभी तक पुरानी चार सीरीज के करीब बीस हजार वाहनों पर एचएसआरपी नहीं लग पाई है। ऐसे में इन पुराने सीरीज के वाहन चालक रोज बड़ी संख्या में एचएसआरपी लगाने के लिए तीनों कार्यालयों में पहुंच रहे हैं। इस वजह से रोज वाहन चालकों की भीड़ बढ़ रही है।


आरएलए ने छह माह पहले पुराने वाहनों पर एचएसआरपी लगाने की प्रक्रिया शुरू की थी।  एआर, एक्यू, एपी और एन सीरीज के वाहनों पर एचएसआरपी लगाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इन सीरीज के जिन वाहन चालकों ने एचएसआरपी नहीं लगाई है उनके चालान काटे जा रहे हैं। अब पुलिस ने जब से चालान काटने शुरू किए हैं इन चार सीरीज के वाहन चालक एचएसआरपी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं जिससे वहां काफी भीड़ रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed