{"_id":"0938f60b7b5301f30b913ae5224c14d0","slug":"good-news-now-ration-card-would-be-digital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज: अब राशन कार्ड भी बनेंगे डिजिटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज: अब राशन कार्ड भी बनेंगे डिजिटल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल।
Updated Tue, 04 Aug 2015 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के लोगों के लिए गुड न्यूज। अब प्रदेश में पुराने राशन कार्डों की जगह नए सिरे से डिजिटल राशन कार्ड बनाए जाएंगे। ये घोषणा खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में पुराने राशन कार्डों की जगह नए सिरे से डिजिटल राशन कार्ड बनाए जाएंगे। इन नए डिजिटल राशन कार्डों के बनने से असली राशन कार्ड धारक ही राशन कार्डों पर मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज में सेवा संघ के 36वें स्थापना दिवस समारोह एवं पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की याद में आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेने पहुंचे मंत्री कंबोज ने कहा कि पुराने राशन कार्ड इतने पुराने हो चुके हैं कि इन पर लिखे नामों को भी अच्छी प्रकार से पढ़ना मुश्किल हो जाता है। कुछ राशन कार्ड इतने कटे-फटे हैं, कि उनका औचित्य ही खत्म हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डिजिटल राशन कार्ड बनने के बाद फर्जी राशन कार्ड खत्म हो जाएंगे। सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्धारित मापदंडों के आधार पर प्रदेश के दो जिलों करनाल व फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए चुना है।
विज्ञापन