{"_id":"574c667b4f1c1bf551108df1","slug":"good-news-new-facility-provide-rla-office-online-appointment-rla-chandigarh-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुडन्यूज: RLA में नई सुविधा, कहीं से भी ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुडन्यूज: RLA में नई सुविधा, कहीं से भी ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Tue, 31 May 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ RLA ऑफिस में लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आपको आरएलए में किसी भी काम के लिए लाइनों में लगकर समय बर्बाद नहीं करना होगा। आरएलए की सेवाएं भी अब पासपोर्ट ऑफिस की तर्ज पर स्मार्ट तरीके से मिलेंगी। पासपोर्ट ऑफिस की तर्ज पर आरएलए ने अप्वाइंटमेंट सिस्टम सोमवार से शुरू कर दिया।
इस सिस्टम के तहत आप कहीं से भी अपने काम केलिए अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। अप्वाइंटमेंट के बाद जो भी समय मिलेगा। उस समय आरएलए पहुंचते ही कुछ मिनटों में काम हो जाएगा।
अप्वाइंटमेंट वाले लोगों केलिए आरएलए में दो स्पेशल विंडो बनाई हैं। जो इसी के लिए आरक्षित होंगी। ट्रांसपोर्ट विभाग की वेबसाइट ष्द्धस्रह्लह्म्ड्डठ्ठह्यश्चशह्म्ह्ल.द्दश1.द्बठ्ठ पर विजिट कर ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट ली जा सकती है। सभी कार्यदिवस में यह सेवा उपलब्ध रहेगी। पिछले सप्ताह ही आरएलए ने लाइसेंस संबंधी सभी सेवाएं ऑनलाइन शुरू की हैं।
विज्ञापन
अब इन सेवाओं केलिए ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकता है। इससे पहले ऑनलाइन केवल प्रक्रिया की जानकारी मिलती थी। सेवाओं केलिए आरएलए पहुंचकर लाइन में ही लगना होता था। जिसमें कई-कई घंटे इंतजार करना होता था। अब आरएलए ने अपनी अधिकतर सेवाओं को डिजिटल कर दिया है।
एडीसी कम रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथोरिटी अमित तलवार ने बताया कि लोगों की सुविधा केलिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अप्वाइंटमेंट सिस्टम शुरू किया गया है। जिसमें लोगों को इंतजार न करना पड़े और पहुंचते ही काम हो जाए। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन पहले से ही शुरू कर दिए गए हैं। दूसरी सेवाओं को भी ऑनलाइन करने के लिए प्रयास हो रहे हैं।