फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   good news: free wi-fi service start at chandigarh railway station

गुड न्यूज: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर फ्री वाईफाई की सुविधा शुरू

Wed, 03 Aug 2016 01:34 AM IST
दीपक शाही/अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
दीपक शाही/अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Wed, 03 Aug 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
good news: free wi-fi service start at chandigarh railway station
wi-fi at railway station - फोटो : amar ujala
सिटी ब्यूटीफुल के रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को इंटरनेट की अच्छी स्पीड मिलेगी। यात्रियों को ग्लोबल स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने के मकसद से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर तेज गति वाली वाई-फाई सुविधा की शुरुआत ट्रायल बेस पर कर दी गई। अब इस सुविधा का लाभ रेलवे स्टेशन पर आने वाले हर यात्री उठा सकते हैं। आधुनिक वैश्विक स्तर की वाईफाई सेवा से चंडीगढ़ स्टेशन पर आने वाले सभी यात्रियों को लाभ मिलेगा। यह सेवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया परियोजना का हिस्सा है। इस सुविधा का लाभ रेल वायर के जरिए  दी जा रही है जो रेलटेल की नई ब्राडबैंड सेवा है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक से पांच तक सभी वाईफाई इंस्टाल कर दिए गए हैं। स्टेशन पर वाईफाई के छह सेटअप लगाए गए हैं।  
विज्ञापन


यूजर्स ने कहा 3जी और 4जी से भी बेहतर स्पीड 
यूजर्स के मुताबिक गूगल की सर्विस टेलिकॉम ऑपरेटर्स की 3जी या 4जी सर्विस से कहीं तेज है। इसकी डाउनलोडिंग स्पीड काफी फास्ट है। इसका इस्तेमाल रिजल्ट चेक करने, सॉफ्टवेयर डाउनलोड, फोन अपग्रेड के साथ फिल्में डाउनलोड करने के लिए किया जा सकता है।  
विज्ञापन


कैसे मिलेगा वाईफाई सुविधा का लाभ 
रेलवे स्टेशन पर वाईफाई कनेक्ट करने के लिए यात्रियों को अपने मोबाइल फोन के वाईफाई सेंटिंग्स में जाकर वाईफाई सिंगनल चुज करना होगा। जैसे ही वाईफाई के सिग्नल्स को आप चुज करेंगे, रेलवे वायर वाईफाई का एक पेज खुलेगा। उसमें अपना मोबाइल नंबर एंटर करना होगा। उसके बाद एक सेंड ओटीपी का एक बटन आएगा। उसे प्रेस करेंगे तो आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होते ही एक वन टाइम पासवर्ड आएगा। जैसे ही आप पासवर्ड अपने मोबाइल फोन से डालेंगे आप वाइफाई से कनेक्ट हो जाएंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फ्री वाई-फाई का 24 घंटे मिलेगा लाभ 

good news: free wi-fi service start at chandigarh railway station
वाई-फाई - फोटो : demo
40 एमबीपीएस की मिलेगी स्पीड
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आने वाले उस हर यात्रीं को वाईफाई की सुविधा मिलेगी, जिसके पास स्मार्ट फोन होगा। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतिक्षा करने वाले यात्री तेज वाईफाई सेवा की मदद से एचडी क्वालिटी के विडियो बिना किसी रूकावट के देख सकेंगे। यात्रा के लिए आडियो विडियो डाउनलोग करने में मदद मिलेगी। यहां वाईफाई की स्पीड 40 एमबीपीएस होगी। ताकि वाईफाई का इस्तेमाल करते समय यात्रियों को तकनीकी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

फ्री वाईफाई का 24 घंटे मिलेगा लाभ 
इस फ्री वाईफाई को एक बार कनेक्ट करने के बाद आप जबतक चाहे इस फ्री वाईफाई सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। एक पैसेंजर सोहन ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर मात्र दस मिनट रूका था। लेकिन इस इस मिनट के अंदर ही उसने कई एचडी वीडियो डाउनलोड कर लिए, फोन अपडेट कर लिया और कई नए ऐप भी इंस्टॉल कर लिए। इस बात से ही आप अंदाजा लगा सकते है की फ्री वाई-फाई की स्पीड कितनी तेज है।

कोट्स
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रायल बेस पर वाईफाई की शुरुआत कर दी गई। स्टेशन पर आने वाले यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। अभी उद्घाटन का डेट तय नहीं हो पाया है। सुचीत्रा प्रधान, पीआरओ रेलटेल कंपनी नार्दन रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed